टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर भड़की टीएमसी, बताया पार्टी के साथ विश्वासघात

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा और कहा कि वह ”कृतघ्न” हैं।

05:05 PM Mar 06, 2021 IST | Ujjwal Jain

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा और कहा कि वह ”कृतघ्न” हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा और कहा कि वह ”कृतघ्न” हैं। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के साथ विश्वासघात किया। 
Advertisement
त्रिवेदी ने पिछले महीने राज्यसभा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह तृणमूल कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। इससे पहले दिन में त्रिवेदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भगवा दल में शामिल हो गए। 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ” पिछले कई वर्षों में उन्होंने कुछ नहीं कहा। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पार्टी से शिकायत हो गई। वह कृतघ्न हैं और उन्होंने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है।” 
घोष ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी पार्टी में कई पदों पर रहे और उन्हें कई जिम्मेदारियां दी गईं। इस समय जब पार्टी के लिए कुछ करने का समय आया तो उन्होंने विश्वासघात किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, ” त्रिवेदी जैसे लोगों ने अपने कार्यकाल में सत्ता का आनंद लिया और चुनाव के समय पार्टी छोड़ दी।” 
Advertisement
Next Article