दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद की शादी के लिए ख़रीदे 100 आउटफिट, बिल जानकर हो जाएंगे हैरान
छोटे परदे की फेमस बहु कही जाने वालो दीपिका कक्कड़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।दरअसल टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही सबा इब्राहिम ने एक पोस्ट शेयर कर के इस बात का ऐलान किया था।जिसके लिए वो तैयारियों में भी जुट गए हैं।
11:49 AM Sep 23, 2022 IST | Desk Team
छोटे परदे की फेमस बहु कही जाने वालो दीपिका कक्कड़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल दीपिका लम्बे समय से सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दीपिका के फैंस उनसे हर दिन रूबरू होते रहते हैं। आपको बता बता दे की दीपिका इन दिनों यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने सभी मोमेंट्स के ब्लॉग शेयर करती रहती हैं। वही खबरे तो ऐसी भी सामने आ रही हैं दीपिका की ननद की जल्द ही शादी होने वाली हैं। जिसकी तैयारियों में एक्ट्रेस पानी की तरह पैसे बहा रही है। वही कपड़ो की लिस्ट सुनकर तो आप भी यक़ीनन चौक ही जाएंगे।
दरअसल टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही सबा इब्राहिम ने एक पोस्ट शेयर कर के इस बात का ऐलान किया था। वहीं शोएब इब्राहिम ने भी अपने ब्लॉग में इस खबर पर मुहर लगाई थी।वही शोएब अब अपनी लाड़ली बहन की शादी के सारे अरमान को पूरा करना चाहते हैं। जिसके लिए वो तैयारियों में भी जुट गए हैं। लेकिन इस शादी लिए शोएब से भी कही ज्यादा एक्साइटेड उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ लग रही हैं।
दरअसल दीपिका ने तो अपनी नन्द की शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी हैं। वही एक्ट्रेस की शॉपिंग लिस्ट सुन अब सबके हसह उड़ने वाले हैं। दरअसल दीपिका ने सबा की शादी के लिए कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। खबरों की मानें तो दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद की शादी के लिए एक साथ 100 जोड़ी कपड़े खरीद डाले हैं। जी हां, सही सुना आपने…सुनकर शौक लगा न!
Advertisement
इसके साथ ही शोएब ने अपने ब्लॉग में फैंस की मुलाकात घर के होने वाले जमाई खालिद मियाज से करवाई थी। परिवार के लोग खालिद मियाज को प्यार से सनी बुलाते हैं। यहां तक की शोएब ने फैंस को ये भी बताया था कि सबा और खालिद मियाज एक दूसरे को 6 साल से जानते हैं।
दोनों लव मैरिज कर रहे हैं। दोनों का परिवार बड़ी ही मुश्किल से इस रिश्ते के लिए माना है।वेल अब शोपिंग इतनी जबरदस्त हो रही हैं तो शादी कितनी धमाकेदार होगा ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।
Advertisement