SGRH में EWS के मरीजों के साथ किया गया भेदभावपूर्ण व्यवहार , स्वास्थ्य मंत्री ने मामले का लिया संज्ञान
आम आदमी पार्टी के करोल बाग विधायक विशेष रवि ने सर गंगा राम अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के साथ कथित तौर पर भेदभावपूर्ण व्यवहार किये जाने का मामला मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
05:38 AM Mar 30, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
आम आदमी पार्टी के करोल बाग विधायक विशेष रवि ने सर गंगा राम अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के साथ कथित तौर पर भेदभावपूर्ण व्यवहार किये जाने का मामला मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
Advertisement
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले का लिया संज्ञान , उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
Advertisement
रवि ने यह भी प्रस्ताव दिया कि राज्य स्तरीय ईडब्ल्यूएस अस्पताल निगरानी समिति के उप-भाग के रूप में विधानसभा क्षेत्र के आधार पर एक उप-समिति का गठन किया जाए।
Advertisement
बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मामले का संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join Channel