For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अंबाला में शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

09:56 AM Jul 21, 2025 IST | Pankhil Verma
अंबाला में शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड की बैठक  संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
Shaheed Bhagat Singh Youth Brigade

Shaheed Bhagat Singh Youth Brigade: रविवार को शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता अवतार सिंह पूर्व सरपंच, हरपाल सिंह पूर्व सरपंच एवं मस्तान सिंह पूर्व सरपंच ने संयुक्त रूप से की। बैठक में राज्य अध्यक्ष श्री करतार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक कार्यों पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील

Shaheed Bhagat Singh Youth Brigade
Shaheed Bhagat Singh Youth Brigade

अम्बाला जिला अध्यक्ष गौरव मंढान ने भी बैठक में अपनी बात रखी और संगठन की मजबूती के लिए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में कमल बाच्छल, अर्शदीप, कोमल, शालिन्दर, हरदीप, पवन, गुरी, सचिन, दीपक, गुरप्रीत, मुस्कान, बलजीत सरपंच, तिलक राज सरपंच, अजैब सिंह, सुखविंदर जेलदार व कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जन जन तक शहीद भगत सिंह के विचारों को पहुंचाने का संकल्प

सभी ने मिलकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने एवं शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन ‘भारत माता की जय’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अमर रहें’ के नारों के साथ हुआ।

ये भी पढ़ेंः- कांवड़ यात्रा की आड़ में आए शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी : सीएम सैनी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
×