Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच में बारिश का खलल

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के वर्षा प्रभावित पहले दिन गुरुवार को दो विकेट पर 85 रन बना लिए। स्टंप्स पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:59 AM Aug 23, 2019 IST | Desk Team

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के वर्षा प्रभावित पहले दिन गुरुवार को दो विकेट पर 85 रन बना लिए। स्टंप्स पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

कोलंबो : श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के वर्षा प्रभावित पहले दिन गुरुवार को दो विकेट पर 85 रन बना लिए। स्टंप्स पर कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मैच का पहला ही दिन वर्षा से बुरी तरह प्रभावित रहा और 36.3 ओवर का खेल ही संभव हो पाया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने लाहिरु तिरिमाने को 29 के स्कोर पर गंवाया। तिरिमाने 35 गेंदों पर दो रन ही बना सके। 
Advertisement
पिछले मैच के शतकधारी और मैन ऑफ द मैच कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुशल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन का साझेदारी की। कुशल मेंडिस ने 70 गेंदों पर 32 रन में चार चौके लगाए। करुणारत्ने स्टंप्स के समय 100 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं जिनका खाता नहीं खुला है।
Advertisement
Next Article