रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच आई दूरियां ! तलाक की बात पर रणवीर ने दिया ये रिएक्शन
बॉलीवुड के स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं।सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे कहा जा रहा हैं की रणवीर और दीपिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। और दोनों के बीच अनबन वाली सिचुएशन पैदा हो गयी हैं।
12:50 PM Sep 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के स्टार्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वही अब इसी चर्चा के शिकार बॉलीवुड के फेमस और बेहद खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हो गए हैं।दरअसल इधर बीच सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे कहा जा रहा हैं की रणवीर और दीपिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। और दोनों के बीच अनबन वाली सिचुएशन पैदा हो गयी हैं। लेकिन अब इस पुरे मामले में खुद एक्टर रणवीर सिंह सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। और एक्टर ने इस तरह से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी हैं।
दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है, रणवीर और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी का जवाब देते हुए रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा, हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई। हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है।’ एक्टर के इस जवाब ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है।
Advertisement
वही रणवीर से मिले जवाब के बाद अब वायरल हो रहे ट्वीट को लेकर सवाल उठने लगे है।हालांकि अभी तक इस पुरे मामले पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोणे का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया हैं। वही हाल ही में खबर आई थी दीपिका की तबियत अचानक बिगड़ गयी थी जिसकी वजह से उनकी आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि अब एक्ट्रेस ही हालत में पहले से काफी सुधार आ गया है।
वही रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने बड़े ही साधारण और चुनिंदा लोगों के बीच ही शादी रचा ली थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे की कंपनी को खूब एन्जॉय केते हुए भी नज़र आते रहते हैं।
वही रणवीर और दीपिका फिलहाल दोनों ही अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में लगे हुए है। जिसकी वजह से भी दोनों एक दूसरे को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं। हालांकि क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए दोनों वेकेशन पर भी जाते रहते हैं।
Advertisement