पति पत्नी के रिश्तों में बढ़ रही हैं दूरियां, तो जरुर अजमाएं ये ज्योतिष उपाय
लड़ाई झगड़े कहां नहीं होते किस रिश्ते में आपसी तालमेल खराब नहीं होता।
01:10 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
लड़ाई झगड़े कहां नहीं होते किस रिश्ते में आपसी तालमेल खराब नहीं होता। हर रिश्ते में नोंक- झोंक तो लगी रहती है चाहे रिश्ता भाई-बहन का हो या भाई-भाई का। यही नहीं पति और पत्नी के बीच भी ये नोंक झोंक लगी रहती है। पर कई बार ज्यादा लड़ाई झगड़ा होने पर रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है। शादी एक पवित्र बंधन जिसे बहुत ही समझदारी के साथ निभाया जाए तो जीवन बहुत ही सरल हो जाता है। लेकिन लगातार लड़ाई झगड़ें रिश्तों में दूरियां बढ़ाने लगते हैं। सुखी दांपत्य जीवन के सपने जैसे बिखरने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थितियां है तो ज्योतिष के इन उपायों को जरुर अपनाएं।
अगर किसी पति पत्नी में रोज झगड़ा होता है तो भगवान शिव और पार्वती की मूर्ति के सामने रोजाना घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा आप शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। पूजा करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करनी चाहिए।
अगर किसी पति पत्नी में रोज झगड़ा होता है स्टील के बड़े से बर्तन में गंगाजल भरकर चांदी के चौकोर टुकड़े डालकर स्टील का ढक्कन लगाकर घर में रखें।इस रखते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
अगर किसी पति पत्नी में लगातार झगड़े हो रहे हैं तो इसके लिए पत्नी को अपने सिरहाने कपूर रखकर सोना चाहिए। अगले दिन उस कपूर को जला दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में रिश्तों में सुधार होना शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी नारायण के दर्शन करने के बाद उन्हें दो गुलाब के फूल अर्पित करें। मान्यता है की पूरी श्रद्धा के साथ यह कार्य करने से प्रेम संबंधों में सुधार आता है।
Advertisement