W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दित्वाह बना मौत का तूफान! श्रीलंका में मचाई भारी तबाही, 334 लोगों की मौत, 11,18,929 लोग प्रभावित

12:07 PM Dec 01, 2025 IST | Himanshu Negi
दित्वाह बना मौत का तूफान  श्रीलंका में मचाई भारी तबाही  334 लोगों की मौत  11 18 929 लोग प्रभावित
Ditwah Cyclone Sri Lanka (source: social media)

Ditwah Cyclone Sri Lanka: श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह तूफान ने तबाही मचा दी है। इस तूफान से लगभग 334 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 370 लोग लापता हैं। चक्रवात दित्वाह से हुई तबाही के बाद, कैंडी ज़िला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहाँ 88 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग लापता हैं। बादुल्ला में 71, नुवारा एलिया में 68 और मटाले में 23 लोगों की मौत के साथ-साथ कई अन्य लोगों के भी हताहत होने की खबर है। इस आपदा ने देश भर के 3,09,607 परिवारों के 11,18,929 लोगों को प्रभावित किया है।

Advertisement

Ditwah Cyclone Sri Lanka

Ditwah Cyclone Sri Lanka
Ditwah Cyclone Sri Lanka (source: social media)

श्रीलंका के हालिया इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक बताया कि नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचने के कारण पूरे के पूरे क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, प्रमुख पुल बह गए हैं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए हैं। चक्रवात से प्रभावित इंडोनेशिया और श्रीलंका में मुफ़्त कनेक्टिविटी की पेशकश की है। वह दिसंबर 2025 तक प्रभावित क्षेत्रों में सभी नए और मौजूदा ग्राहकों को मुफ़्त सेवा प्रदान कर रही है।

Advertisement

Ditwah Cyclone Updates

राष्ट्र के नाम एक विशेष संबोधन में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि आपदाओं के दौरान सरकार की तीन जिम्मेदारियां होती हैं तत्काल आपातकाल का प्रबंधन करना, सामान्य स्थिति बहाल करना, और देश को पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पुनः स्थापित करना। साथ ही उन्होंने कहा कि जब प्राकृतिक आपदाएँ आती हैं और हम उनके प्रभाव को रोकने में असमर्थ होते हैं, तो सरकार आपातकालीन स्थिति को संभालने, देश को सामान्य स्थिति में लाने और पहले से बेहतर स्थिति में सुधार लाने के लिए ज़िम्मेदार होती है।

Advertisement

Sri Lanka Cyclone News

भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया
भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया (source: social media)

चक्रवात दित्वा से हुई तबाही के बाद श्रीलंका की सहायता के लिए भारत ने 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, भारत ने अपने पड़ोसी देश को मानवीय आपदा राहत (HADR) अभियानों, बचाव और राहत कार्यों में मदद की है, जिससे देश को सहायता प्रदान की जा सके। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय वायुसेना का एक और विमान आपदा प्रतिक्रिया सामग्री लेकर रविवार को कोलंबो में उतरा।

ALSO READ: श्रीलंका में आपातकाल लागू, दितवाह तूफान ने मचाया हाहाकार, 123 लोगों की मौत और 130 लापता

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×