झील में तैरते हुए गोताखोरों को मिला 3300 साल पुराना हथियार!
प्राचीन वस्तुओं को लेकर क्रेज हम सभी के बीच बचपन से लेकर बुढ़ापे तक बेकरार रहता है। क्योंकि ये वस्तुएं सालों पुरानी होती है जिन्हें लोगों ने कभी देखा भी नहीं होता है। अब ऐसा ही हुआ दो गोताखोरों के साथ जो एक झील में तैर रहे थे तभी उन्हें एक 3300 साल पुराना हथियार मिल जाता है। इसे देख वे खुद भी चौंक जाते हैं।
- इटली में गोताखोरों ने कर दी दुर्लभ खोज
- गार्डा झील में तैरते हुए मिला सालों पुराना हथियार
- 3300 साल पुराना 18 इंच लंबा हथियार है तलवार
- पुरातत्वविद् अधिक जानकारी में जुटे
गार्डा झील में मिला हथियार

बता दें, गोताखोरों को ये हथियार नॉर्थ इटली में वेनिस से लगभग 80 मील पश्चिम में स्थित गार्डा झील में मिला है। जिन गोताखोरों को ये हथियार मिला है, वे बारोलिनो (Barolino) के गैस डाइविंग स्कूल से जुड़े हुए हैं। बता दें, @gas_diving_school ने17 नवंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट में तलवार की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के भी होश उड़ गए वहीं पुरातत्वविद अब इस हथियार का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
तलवार है ये हथियार
वहीं, गैस डाइविंग स्कूल ने बताया कि उसके तीन गोताखोरों को गार्डा झील में गोता लगाने के दौरान कांस्य युग की तलवार मिली, जो उनको पानी के अंदर लगभग 80 फीट नीचे चट्टानों में पड़ी हुई दिखाई दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक प्राचीन हथियार है, जो लगभग 18 इंच लंबा है और इसका ब्लेड छोटा है। यह इटली के लिए एक दुर्लभ खोज है लेकिन इसी तरह की खोजें सेंट्रल यूरोप और बाल्कन क्षेत्र में भी हुई हैं।
View this post on Instagram
पुरातत्वविद् अधिक जानकारी में जुटे
हथियार के सामने आने के बाद पुरातत्वविद् अब इस हथियार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में जुटे हुए हैं। उनकी जांच के केंद्रे में कई सवाल है जैसे यह हथियार कहां बनाया गया था। किन लोगों ने इसका इस्तेमाल किया था।
उनका कहना है कि पास के शहर में एक ज्ञात प्राचीन उत्पादन केंद्र था, शायद इसे वहां बनाया गया हो। गैस डाइविंग स्कूल के गोताखोरों ने तलवार को तुरंत सरकारी पुरातत्व ग्रुप को सौंप दिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Join Channel