Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड : CM धामी ने किया मंत्रालय का बंटवारा, अपने पास रखा 2 दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। शपथ ग्रहण के करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार देर रात इसकी घोषणा की गई।

10:45 AM Mar 30, 2022 IST | Desk Team

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। शपथ ग्रहण के करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार देर रात इसकी घोषणा की गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। शपथ ग्रहण के करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार देर रात इसकी घोषणा की गई। फ्लावर से फायर बने धामी ने दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। सीएम धामी के मंत्रिमंडल ने 23 मार्च को शपथ ग्रहण की थी।
Advertisement
vमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। इनमें गृह, औद्योगिक विकास (खनन), न्याय, श्रम, उत्पाद शुल्क, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग शामिल हैं।
मंत्री                        /मंत्रालय 
सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, पर्यटन, जल संसाधन प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग 
प्रेमचंद अग्रवाल : वित्त, शहरी विकास, विधायी और संसदीय मामले, पुनर्गठन और जनगणना विभाग 
चंदन राम दास :  समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सड़क परिवहन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग 
सौरभ बहुगुणा : पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग 
गणेश जोशी : कृषि एवं किसान कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग 
धन सिंह रावत : स्कूली शिक्षा (बुनियादी और माध्यमिक) संस्कृत शिक्षा, सहकारी, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग 
सुबोध उनियाल : वन, भाषा, चुनाव और तकनीकी शिक्षा विभाग 
रेखा आर्य :  महिला अधिकारिता एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग 
Advertisement
Next Article