
टीवी की टॉप बहुओ में से एक दिव्यांका त्रिपाठी के चर्चे हर घर में होते हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक लोग उनकी हर अदा के दीवाने हैं। अपनी रील लाइफ में बहु का किरदार इतने अच्छे से निभाने वाली दिव्यांका इन दिनों अपनी रियल लाइफ में भी बहु की हर एक ज़िम्मेदारी बखूबी निभाती नज़र आ रही हैं।

इन दिनों दिव्यांका भाभी होने का हर फर्ज निभा रही हैं। दरअसल विवेक दहिया की बहन रिया दहिया हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। खुशी के इस मौके पर एक्ट्रेस ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे एक्ट्रेस भाभी वाले लुक में आकर हर एक रस्म और शादी की हर एक तैयारियों में खुद को पूरी तरह से मशरूफ किये हुए हैं।

अपनी ननद की शादी में दिव्यांका त्रिपाठी ने जहा एक ओर जमकर मस्ती की तो वही उन्होंने अपने बेहनोई और बारात का स्वागत बड़े चाव से किया। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हाथ में थाली लेकर रिया के हो चुके पति के सामने खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देख कर लग रहा हैं की एक्ट्रेस बारात का सेवल कर रही है जिस दौरान भी दिव्यांका ने मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ा हैं।

इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने ही रिया का गठबंधन भी किया है। एक्ट्रेस गठबंधन की भी एक तस्वीर शेयर करती है जिसमे हम दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता हैं। वहीं दिव्यांका पीछे बैठी उनका गठबंधन कर रही हैं जिनके चेहरे पर इस वक़्त बड़ी सी स्माइल हैं और नन्द को खुश होता देख सुकून भी।

इन शादियों की हर एक झलक दिखलाते हुए दिव्यांका ने अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ भी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। जिसमे एक्ट्रेस अपने पति के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों इस तस्वीर में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं जिसमे साथ ही दोनों के चेहरे पर खुशी के मौके की रौनक साफ देखी जा सकती है और इस दौरान वह शादी को एन्जॉय करते हुए साथ ही रिया को निहार रहे हैं।

बता दे कि बेशक दिव्यांका अपने ससुराल वालों से दूर यहाँ मुंबई में रहती हैं लेकिन वह उतनी ही अपने ससुराल के हर एक मेंबर के काफी करीब हैं। वह अक्सर अपनी ननद और अपनी सासु मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं ससुराल के हर एक मेम्बर के साथ दिव्यांका का एक स्पेशल बॉन्ड हैं जिसे वह हर बार बया करती हुई नज़र आती हैं। एक्ट्रेस ने एक फैमली पिक्चर भी शेयर की हैं। जिसमें वह अपने इन लॉस के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर काफी सूंदर और कम्प्लीट फैमिली की तरह दिखाई देती हैं।