For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एथनिक लुक्स में Divyanka Tripathi का दिलकश अंदाज

फैशन के नए अंदाज में Divyanka Tripathi का एथनिक लुक

10:20 AM May 11, 2025 IST | Tamanna Choudhary

फैशन के नए अंदाज में Divyanka Tripathi का एथनिक लुक

एथनिक लुक्स में divyanka tripathi का दिलकश अंदाज

दिव्यांका त्रिपाठी, टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और प्यारी मुस्कान से फैंस के दिलों पर राज करने वाली दिव्यांका का ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का है।

खासकर उनके एथनिक लुक्स तो इतने एलिगेंट और क्लासी होते हैं कि हर कोई उनसे फैशन इंस्पिरेशन लेना चाहता है।

इस तस्वीर में दिव्यांका ने जो साड़ी पहनी है, वो हर मायने में रॉयल लग रही है, रिच फैब्रिक और परफेक्ट ब्लाउज़ डिज़ाइन ने इस लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया है।

दिव्यांका का यह ट्रेडिशनल अवतार उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शादी या फेस्टिव सीज़न में कुछ क्लासिक और खूबसूरत पहनना चाहते हैं।

Wedding looks : लहंगा से लेकर साड़ी तक Tejasswi Prakash के लुक्स से ले इंस्पिरेशन

अगर आप भी चाहती हैं शालीनता के साथ रॉयल्टी का टच, तो दिव्यांका की ये साड़ी लुक जरूर ट्राई करें।

दिव्यांका त्रिपाठी अपने सूट लुक्स से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनका यह सूट लुक खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो कम एक्सेसरीज़ और सिंपल स्टाइल में भी ग्लोइंग दिखना चाहती हैं।

परफेक्ट फिटिंग इस सूट को और भी खास बना देते हैं। दिव्यांका का यह लुक हर उम्र की महिलाओं को सूट करता है, खासतौर पर डे टाइम फंक्शन्स के लिए।

दिव्यांका त्रिपाठी की सबसे बड़ी खूबी है उनकी सिंप्लिसिटी में छुपा चार्म। वो चाहे भारी लहंगा पहनें या हल्की साड़ी- उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास हर लुक को खास बना देते हैं।

उनके एथनिक लुक्स में न कोई ओवरड्रेसिंग होती है और न ही किसी तरह का बनावटीपन, यही बात उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है।

अगर आप फेस्टिव सीज़न, शादी या किसी खास मौके पर एथनिक लुक ट्राय करना चाहती हैं, तो दिव्यांका त्रिपाठी के ये लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं। हर आउटफिट में उनकी ग्रेस, एलिगेंस और सादगी दिल को छू जाती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Tamanna Choudhary

View all posts

Advertisement
×