विस्तार में जुटी DMRC.... पिंक लाइन पर परेशानियों से जूझते यात्री, जानें क्या है पूरा मामला
प्रभावशाली रूप से काम करने वाली दिल्ली मेट्रो ब्लू, पिंक, ग्रीन जैसी कई लाइन पर सेवा देती हैं। सभी लाइन पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की सेवाएं काबिले तारीफ है। लेकिन पिंक लाइन पर लंबे समय से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
07:33 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर देशभर की निगाहें टिकी होती हैं। देश के हर कोने से लोग अपने जीवन यापन, शिक्षा, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली का रूख करते हैं। इन सभी चीजों में राजधानी का यातायात साधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। दिल्ली में अधिकांश लोग ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं।
यात्रियों के साथ भेदभाव कर रही DMRC
प्रभावशाली रूप से काम करने वाली दिल्ली मेट्रो ब्लू, पिंक, ग्रीन जैसी कई लाइन पर सेवा देती हैं। सभी लाइन पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की सेवाएं काबिले तारीफ है। लेकिन पिंक लाइन पर लंबे समय से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिंक लाइन पर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस, लाजपत नगर जैसे कई महत्वपूर्ण स्टेशन स्थित है। जिसके बावजूद मेट्रो 10 से 12 मिनट की देरी से आती है। कई बार तो यात्रियों को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। एक यात्री ने बात करने पर बताया कि यह रोज का हो गया है। एक बार मेट्रो छूट गई तो 10 से 12 मिनट खड़े-खड़े बर्बाद हो जाते है।
अन्य लाइन पर मेट्रो सेवाएं पिंक लाइन से ज्यादा प्रभावी तरीके से कार्य करती है। ऑफिस जाने वाले, कॉलेज जाने वाले छात्र मुख्य रूप से इस परेशानी से जूझ रहें है।यात्रियों की तकलीफों से यहीं पता लगता है कि अपने विस्तार में जुटी DMRC पिंक लाइन का उपयोग करने वाले यात्रियों के साथ भेदभाव कर रहीं है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel