नुकसान से बचने के लिए शनिवार के दिन ना खरीदें ये समान,वरना आ सकता है भारी संकट
ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह की संज्ञा दी गई है और ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ चीजों की खरीद करने से शनिदेव नाराज होते हैं और उनके अशुभ प्रभाव का सामना हमें करना पड़ता है।
10:21 AM Dec 24, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह की संज्ञा दी गई है और ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ चीजों की खरीद करने से शनिदेव नाराज होते हैं और उनके अशुभ प्रभाव का सामना हमें करना पड़ता है।
Advertisement

Advertisement
Advertisement
हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं। इसी प्रकार से शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जो शनिवार को भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए।
लोहे की खरीददारी
मान्यता है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से शनि देव कुपित होते हैं। यहां तक कि इस दिन लोहे की कैंची खरीदना तो विशेष रूप से वर्जित है। कहते हैं इससे परिवार के संबंधों में तनाव आता है। वैसे इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। साथ ही शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।

उड़द की दाल
शनिवार को उड़द की दाल को भूल से नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्छा माना जाता है। अगर आप भी शनिवार को उड़द की दाल दान करना चाहते हैं तो इसे एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं।
तेल ना खरीदें
वैसे शनिवार को शनिदेव पर तेल चढ़ाना उन्हें पसंद आता है परंतु खरीदना उतना ही नापसंद है। पंडितों की माने तो शनिवार को तेल खरीदने से रोगों का हमला हो सकता है।
नमक की दुकान से रहें दूर
मान्यता है कि शनिवार को नमक खरीदने से उस घर में रोग और कर्ज का प्रवेश होता है।
आप शनिवार के दिन ये काम कर सकते हैं शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है।

Join Channel