टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भूलकर भी ये 4 चीजों का सेवन शहद के साथ ना करें, हो सकता है जानलेवा

शहद सेहत के साथ-साथ खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। चाइनीज डिश चिली पोटैटो में शहर का इस्तेमाल उसके स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है। लेकिन आपको पता है कि शहद कई चीजों

02:09 PM Dec 31, 2019 IST | Desk Team

शहद सेहत के साथ-साथ खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। चाइनीज डिश चिली पोटैटो में शहर का इस्तेमाल उसके स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है। लेकिन आपको पता है कि शहद कई चीजों

शहद सेहत के साथ-साथ खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। चाइनीज डिश चिली पोटैटो में शहर का इस्तेमाल उसके स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है। लेकिन आपको पता है कि शहद कई चीजों के साथ खाने में खतरनाक हो सकता है। चलिए बताते हैं कि शहद के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Advertisement
शहद नहीं खाना चाहिए गर्म चीजों के साथ

शहद को गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि उसकी तासीर गर्म होती है। शहद को गर्म चीजों के साथ खाने से पेट खराब हो जाता है। इतना ही नहीं शहद के साथ गर्म चीजें खाने से कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
शहद न लें चाय या कॉफी के साथ

अक्सर लोग कहते हैं कि शहद को चाय या कॉफी के साथ सर्दियों में जुकाम के लिए लेना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय या कॉफी के साथ शहद लेना हानिकारक होता है। बॉडी का टेेम्प्रेचर शहद को चाय या कॉफी के साथ लेने से बढ़ जाता है और घबराहट और तनाव भी होता है। 
मूली के साथ न खाएं शहद को

शहद को मूली के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए ऐसा करने से खतरनाक हो सकता है। शरीर में टॉक्सिन्स मूली के साथ शहद खाने से पैदा होता है। ऐसा होने से शरीर के कुछ पार्टस भी डेमेज हो सकते हैं। अगर आप मूली और शहद को अलग-अलग खाते हैं तो लगभग 1 घंटा का अंतर दोनों के खाने में होना चाहिए।
शहद न लें तेज गर्म पानी के साथ

अधिकतर लोग सर्दी जुकाम या वजन कम करने के लिए गुनगुने पानी में शहद डालकर सुबह सबसे पहले पीते हैं। अगर आप भी सुबह उठकर शहद गरम पानी में पीते हैं तो पानी को ज्यादा गर्म पानी में ना लें। दरअसल शहद को तेज गर्म पानी में लेने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। इस वजह से पेट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। 
Advertisement
Next Article