भूल से भी शुक्रवार के दिन ना करें ये काम,नहीं तो मां लक्ष्मी होंगी नाराज
यूं तो हफ्ते का हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है,लेकिन शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का दिन बताया गया है।
12:18 PM Mar 20, 2020 IST | Desk Team
यूं तो हफ्ते का हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है,लेकिन शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का दिन बताया गया है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और उनका आवाह् भी करते हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी जिस भी घर में होती है वहां पर सदैव ऐश्वर्य और वैभव का वास होता है।
मां लक्ष्मी जिन भक्तों पर भी प्रसन्न हो जाती है उनका पूरा जीवन सुख में बीतता है। मगर कुछ काम ऐसे भी होते हैं जो मां लक्ष्मी को बिल्कुल पंसद नहीं है। इस वजह से आपको शुक्रवार के दिन इन सभी कामों को करने से बचना चाहिए। तो चालिए आपको बताते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें आपको शुक्रवार के दिन करने से बचना चाहिए।
1.शाम के समय नहीं सोए
शुक्रवार के दिन शाम के वक्त सोने से बचें। कहा जाता है कि शाम के वक्त मां लक्ष्मी जागृत रहती हैं। इस वजह से शुक्रवार की शाम को जातक को पूरी विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
2.गंदगी ना फैलाएं
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत प्रिय मानी जाती है। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जिस घर में सफाई होती है। इसलिए हो सके तो शुक्रवार का दिन और दिनों से भी साफ रखें। खासकर पूजा घर बिल्कुल साफ होना चाहिए।
3.तामसिक भोजन से करें परहेज
शुक्रवार के दिन तामसिक भोजन जैसे मांस,मछली या मदीरा का सेवन करने बचें। इसके अलावा किसी जीव-जन्तु को कष्ट ना पहुंचाए अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है।
4.किसी स्त्री को गलत ना बोलें
ऋगवेद में उल्लेखित है कि जिस भी घर नारी का सम्मान नहीं होता है उस जगह देवी लक्ष्मी कभी वास नहीं करती। इसलिए भूलकर भी नारी का अपमान नहीं करें वर्ना आपके मां लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी।
5.नहीं लाएं मन में गलत विचार
लड़ाई,चोरी या किसी के लिए मन में गलत बातें सोचना सही नहीं माना जाता है। शुक्रवार के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से भी लक्ष्मी मां रूठ जाती हैं।
Advertisement
Advertisement