टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भूलकर भी इन चीजों का सेवन दूध पीने के बाद न करें, हो सकता है जान को खतरा

जब भी सेहतमंद खाने की बात की जाती है तो सबसे पहले दूध का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि दूध पीने की सलाह तो डॉक्टर भी अपने मरीजों को देते हैं।

10:34 AM Dec 27, 2019 IST | Desk Team

जब भी सेहतमंद खाने की बात की जाती है तो सबसे पहले दूध का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि दूध पीने की सलाह तो डॉक्टर भी अपने मरीजों को देते हैं।

जब भी सेहतमंद खाने की बात की जाती है तो सबसे पहले दूध का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि दूध पीने की सलाह तो डॉक्टर भी अपने मरीजों को देते हैं। कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-2, बी-12 जैसे तत्व दूध में भरपूर मात्रा में होते हैं। 
Advertisement
लेकिन क्या आपको पता है कि दूध के साथ या दूध पीने के बाद कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका सेवन करने से कई सारी समस्याएं हो जाती हैं। चलिए जानते हैं दूध के साथ या बाद में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मछली

मछली का सेवन दूध के साथ या दूध के पहले या बाद में नहीं करना चाहिए। दरअसल प्रोटीन का मात्रा मछली में भी बहुत होती है जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी कुछ समस्याएं दोनों को साथ में लेने से हो सकती हैं। अगर आप दूध का सेवन मछली के बाद करते हैं तो इससे फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं दूध और मछली साथ में खाने से सफेद धब्बे भी शरीर में हो जाते हैं। 
दाल

ज्यादातर लोग दूध सोने से पहले पीते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि रात को दाल दूध के बाद खाने से शरीर में हृदयाघात का खतरा बड़ जाता है। दाल और दूध अगर आपको पीनी है तो इन दोनों चीजों के बीच में कम से कम दो घंटे का अंतर जरूर रखें। 
अम्लीय चीजें

अगर आप अम्लीय चीज दूध के साथ पीते हैं तो इससे आपको बदहजमी होने की संभावना बढ़ सकती है। दरअसल नींबू और बाकी अम्लीय खाने की चीजों में साइट्रिक अम्ल होता है। हालांकि छेना बनाने के लिए भी दूध को फाड़ते हैं जो कि नींबू के इस्तेमाल से किया जाता है। अगर आप नींबू या दूसरी खट्टी चीजों के साथ दूध पीते हैं तो इससे पेट में आपको एसिडिटी, उल्टी जैसी यह परेशानियां हो सकती हैं। 
मिर्च मसालेदार भोजन

मिर्च मसालेदार खाना भी दूध पीने के बाद नहीं खाना चाहिए। दरअसल पाचन क्रिया पर इस खाने से बुरा प्रभाव पड़ता है। मसाले दार और दूध के साथ लेने से गैस की परेशानी और बदहजमी का खतरा हो सकता है। 
दूध ना पीएं ब्रेड बटर के साथ

अधिकतर लोग ब्रेकफास्ट के समय ब्रेड-बटर के साथ दूध पीते हैं। दूध और ब्रेड-बटर साथ में खाने से पेट भर जाता है। हालांकि इस पर न्यूट्रीशियन ने कहा है कि कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन और फैट की मात्रा इन सब चीजों में भरपूर होती हैं। इन चीजों को एक साथ खाने से उल्टी आने की संभावना हो जाती है साथ ही यह पचता भी नहीं है। 
Advertisement
Next Article