टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भूलकर भी उपहार में न दें ये 5 चीजें, वरना हो जाएगा आर्थिक नुकसान

क्रिसमस और नए साल के खास अवसर पर लोग अपने करीबी दोस्तों को गिफ्ट देते हैं। अब जब कुछ ही दिन बचे हैं क्रिसमस और नए साल के लिए तो लोगों ने तोहफे

11:47 AM Dec 23, 2019 IST | Desk Team

क्रिसमस और नए साल के खास अवसर पर लोग अपने करीबी दोस्तों को गिफ्ट देते हैं। अब जब कुछ ही दिन बचे हैं क्रिसमस और नए साल के लिए तो लोगों ने तोहफे

क्रिसमस और नए साल के खास अवसर पर लोग अपने करीबी दोस्तों को गिफ्ट देते हैं। अब जब कुछ ही दिन बचे हैं क्रिसमस और नए साल के लिए तो लोगों ने तोहफे खरीदने भी शुरु कर दिए हैं। लेकिन गिफ्ट खरीदने के दौरान कुछ ऐसी बातें होती हैं जिनका खास ध्यान रखना जरूरी होता है। 
Advertisement
कई ऐसी चीजें होती हैं जो गिफ्ट के तौर पर एक दूसरे को नहीं दी जाती हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में आपको बताएंगे। चलिए जानते हैं कौन सी चीजें तोहफों में दूसरों को नहीं देनी चाहिए।
पानी से जुड़ी चीजें 

कभी भी पानी से जुड़ी चीजें तोहफे में किसी को नहीं देनी चाहिए। फिर चाहे वह कोई खास हो या फिर कोई अन्य दोस्त। एक्वेरियम, पानी वाला कोई शो पीस, वाटर बोतल, कुंड यह सारी चीजें किसी को नहीं देनी चाहिए। ऐसा कहते हैं ये चीजें तोहफे में देने से आर्थिक समस्या या पैसों की कमी व्यक्ति के जीवन में आ जाती हैं। 
प्रोफेशन से जुड़ी चीजें

भूलकर भी अपने प्रोफेशन की चीजें किसी भी मौके पर दूसरों को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। अगर आपका पेशा लेखन का है तो पैन, किताब,कॉपी, स्याही यह चीजें किसी को भी तोहफे में ना दें। यह चीजें गिफ्ट में देने से इंसान को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। 
रूमाल

रूमाल भी गिफ्ट में किसी को नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक रूमाल तोहफे में देने से नकरात्मकता लोगों के बीच में फैल जाती है साथ ही रिश्तों पर बुरा प्रभाव होता है। 
भगवान की मूर्तियां या तस्वीर

वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि किसी को भी गिफ्ट में भगवान की मूर्तियां और तस्वीरें नहीं देनी चाहिए। भगवान की मूर्तियां और तस्वीरों को घर में रखने और पूजा करने का सही विधान होता है। इसलिए इन मूर्तियों को खुद ही खरीदें। 
नुकीली चीजें

वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक किसी को भी उपहार में नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, तलवार आदि यह नहीं देनी चाहिए। इससे बुरा प्रभाव होता है। यह देने से व्यक्ति का भाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। 
Advertisement
Next Article