Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आप रिटायर नहीं, प्रदेश-जिला स्तर पर संगठन का करें मार्गदर्शन

NULL

12:45 PM Sep 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में जनसंघ की नींव रहे बुजुर्ग पदाधिकारी स्वयं को रिटायर न समझें, अपितु प्रदेश और जिलास्तर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के मार्गदर्शक के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी जनसंघ सदस्यों के अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद विचारधारा को आगे बढाएगी और समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति तक लाभ पहुंचना सुनिश्चित करेगी।

मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बुलावे पर प्रदेश भर से 50 के करीब पदाधिकारी एवं पूर्व जनप्रतिनिधि चंडीगढ़ आवास पहुंचे। जहां स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, परिवहन मंत्री कृृष्ण लाल पंवार, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृृष्ण कुमार बेदी, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी अगवानी की।

दो घंटे तक चली इस बैठक की शुरूआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकत्र्तओं का कुशलक्षेम पूछने से हुई। इसके बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आप सभी ने देशहित में समाज को आगे बढाने के लिए जनसंघ के मंच का उपयोग करते हुए देशसेवा की है। जनसंघ की मजबूत नींव रहे सभी पदाधिकारियों के बलिदान एवं मेहनत का नतीजा है कि आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है।

(राजेश जैन)

Advertisement
Advertisement
Next Article