टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सांसद रवनीत सिंह बिटटू राजोवाना के मुददे पर सियासत ना करे - कमलदीप कौर

पूर्व मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के कत्ल केस में पटियाला जेल में लंबे समय स बंद भाई बलवंत सिंह राजोवाना, जो अपनी रिहाई को लेकर पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकाल

03:03 PM Jul 20, 2018 IST | Desk Team

पूर्व मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के कत्ल केस में पटियाला जेल में लंबे समय स बंद भाई बलवंत सिंह राजोवाना, जो अपनी रिहाई को लेकर पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकाल

लुधियाना-पटियाला : पूर्व मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के कत्ल केस में पटियाला जेल में लंबे समय स बंद भाई बलवंत सिंह राजोवाना, जो अपनी रिहाई को लेकर पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठा है।

आज राजोवाना की बहन कमलदीप कौर ने उनसे की मुलाकात के बाद बाहर आकर मीडिया को बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मिलने के बाद शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से उनसे कोई भी बातचीत नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि राजोवाना के हालात काफी नाजुक हो चुके है।

यहां तक कि उनका वजन 5 किलो कम हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र की तरफ से कोई फैसला नहीं आता, राजोवाना की भूख हड़ताल जारी रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना के सांसद और महरूम कांग्रेसी मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिटटू को इस मुददे पर कोई भी सियासत ना करने के लिए कहा है। उधर जेल सुपरीटेंड राजन कपूर के मुताबिक जेल अस्पताल के डॉक्टर राजोवाना की मेडीकल जांच प्रतिदिन कर रहे है और उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है।

स्मरण रहे कि भाई राजोवाना पिछले 21 सालों से जेल में बंद है और यह मामला सिख जगत की भावनाओं से जुड़ा होने के कारण शिरोमणि कमेटी ने राजोवाना की सजा माफी संबंधी एक कमेटी बनाकर 25 मार्च 2012 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से अपील की थी कि राजोवाना की फांसी की सजा को उम्र कैद में तबदील किया जाएं।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article