Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नहीं समझती कि लोगों ने 15 लाख रुपये के वायदे की वजह से मोदी को वोट दिया : किरण खेर

NULL

01:37 PM Nov 30, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर ने आज कहा कि उन्हें लगता है कि लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद, मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए कामों के आधार पर वोट किया था न कि 15 लाख रुपये लोगों के खातों में जमा करने के वायदे के आधार पर। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में स्थानीय सांसद से एक संवाददाता ने पूछा कि लोग कब तक उम्मीद करें कि उनके खातों में 15 लाख रुपये आ जाएंगे।

 किरण ने कहा, उन्होंने (मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार में) कहा था कि अगर विदेशों में जमा किया गया काला धन देश में आता है तो हर व्यक्ति इतना (15 लाख) पाएगा, लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह इसे स्टंप पेपर पर लिखकर देंगे। मीट-द-प्रेस कार्यक्रम में कहा, उन्होंने स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी और आप अब भी 15 लाख रुपये की सोच पर अटके हैं। इसी से संबंधित सवाल पर अभिनेत्री से सियासतदां बनीं किरण ने कहा, मैं नहीं समझती कि लोगों ने मोदी जी को 15 लाख रुपये की वजह से वोट दिया था। उन्होंने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पिछले रिकॉर्ड के आधार पर वोट दिया था।

उन्होंने गुजरात में शानदार काम किया। वहां आधारभूत ढांचे संबंधी कई परियोजनाएं लेकर आए। किरण ने कहा कि लोगों ने उन्हें इसलिए वोट दिया क्योंकि पिछली संप्रग की सरकार कई घोटालों में लिप्त थी। उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं उथर भारत में होती है। अगर आप मुंबई जैसे शहरों और देश के दक्षिणी हिस्से या बंगाल की बात करें तो वहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामान्य नहीं है। यह समस्या दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उथर प्रदेश और बिहार जैसे उथर भारत के राज्यों में है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हमेशा से वहां रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article