टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

धनवान बनने के लिए महाशिवरात्रि पर इन उपायों की मदद से भगवान शिव को करें मेहरबान

इस बार देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा। ये पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

06:36 AM Feb 17, 2020 IST | Desk Team

इस बार देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा। ये पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

इस बार देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा। ये पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। माना जाता है कि महाशिवरात्रि का त्योहार शिव और शक्ति के मिलन की रात है। मान्यता यह भी है कि इस रात में आध्यात्मिक शक्तियां उठ जाती हैं। 
इतना ही नहीं शास्त्रों में तो यह भी बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ ज्योतिषय उपाय कर लेने से हर तरह की समस्याएं खत्म हो जाती है। साथ ही इन उपायों को कर लेने से सकारात्मक परिणाम भी नजर आने लगते हैं। तो चालिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के खास मौके पर कौन सा उपाय करना आपके लिए आति उत्तम होगा। 
1.धन प्राप्ति के लिए
महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं और इस दिन शाम के समय महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप भी करें। कहा जाता है कि ये उपाय कर लेने से धन संबंधी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और आपका कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाता है। 
2.शत्रु से मुक्ति
यदि आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है या आप किसी झूठे मुकदमे में फंसे हुए हैं तो महाशिवरात्रि के दिन किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और साथ ही रूद्राष्टïक का पाठ भी करें। 
3.दुर्भाग्य को बदलने के लिए
यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है,तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन किसी भी अनाथ आश्रम में जाकर दान करें या किसी जरूरतमंद की मदद करें। मान्यता है कि ऐसा कर लेने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और भाग्य आपका साथ देने लगता है। 
4.वैवाहिक समस्याओं का निवारण
अगर किसी के दपंत्ति जीवन में परेशानी चल रही है तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन सुहागन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट दें। इसके अलावा गरीब और जरूरतंद महिलाओं की भी मदद करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। 
5.आर्थिक परेशानी से छुटकारा
किसी इंसान की यदि नौकरी या व्यापार में दिक्कत हो रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत करें और शिवलिंग पर शहद मिलाकर अभिषेक करें। कहा जाता है ये उपाय कर लेने से जल्द ही व्यापार तेजी से बढ़ जाता है और नौकरी संबंधित परेशानियों से भी निजात मिल जाती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article