धन किल्लत समेत पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट को दूर करने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने के लिए विशेष माना जाता है। शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय कर लेने से व्यक्ति की धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाती है।
06:14 AM Feb 28, 2020 IST | Desk Team
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने के लिए विशेष माना जाता है। शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय कर लेने से व्यक्ति की धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाती है। इतना ही नहीं इससे परिवारिक जीवन भी बेहतर बन सकता है। ऐसे में इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए कौन से उपाय आपको करने चाहिए।
करें ये उपाय…
1.पति-पत्नी के बीच के लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण का ध्यानपूर्वक स्मरण करें। इसके साथ ही तीन इलायची अपने शरीर से छुआकर किसी भी साफ जगह पर छुपाकर रख दें। ये उपाय आपको तीन शुक्रवार तक लगातार करना है। इससे आपके रिश्ते में जल्द ही मिठास आने लगेगी।
2.पति-पत्नी का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा तो शुक्रवार के दिन देवी मां को पांच इलायची अर्पित करें। फिर उसे अपने माथे से लगाकर अपनी साड़ी के आंचल में बांध लें। ऐसा करने से दंपत्ति के बीच जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।
3.धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी को पांच तुलसी के पत्ते चढ़ाएं और पूजा कर लेने के बाद उन्हें एक लाल रूमाल मं बांधकर अपने पास में रख लें। मान्यता है कि ये उपाय कर लेने से धन वृद्घि होने लगती है।
4.जिन भी लोगों के घर अक्सर लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है,उन्हें शुक्रवार के दिन घर में पांच कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली रहती है।
5.यदि आपके पास धन नहीं टिकता तो ऐसे में आप शुक्रवार के दिन ऊँ हीं हीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमःमंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके पास पैसों की बचत होने लगेगी।
6.कर्ज से परेशान लोगों को शुक्रवार के दिन श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने तीन मुट्ठी चावल एक पीले कपड़े में बांधकर रखें और दूसरे दिन उस चावल की खीर बनाकर पूर परिवार को खिला दें। ऐसा करने से आपकी सभी परेशनियों का जल्द निवारण होगा।
Advertisement
Advertisement