टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बुधवार के दिन गणेश जी की विशेष कृपा पाने के लिए करें हल्दी का यह उपाय,मिलेगी सभी संकट से मुक्ति

वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है,लेकिन गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे विशेष माना जाता है।

06:32 AM Dec 11, 2019 IST | Desk Team

वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है,लेकिन गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे विशेष माना जाता है।

वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है,लेकिन गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे विशेष माना जाता है। मान्यता है इस दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा करने से वो जल्द प्रसन्न होते हैं। यदि किसी के जीवन में बार-बार परेशनियां आ रही है तो बुधवार के दिन इस चीज से विघ्नहर्ता श्री गणेज जी की आराधना करें। 
Advertisement
कहा जाता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय हल्दी से कुछ खास उपाय कर लेने से जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं गणेश जी की पूजा करने से घर का वास्तुदोष खत्म किया जा सकता है। 
गणेश जी की विशेष प्रकार की पूजा और हल्दी का बताया गया ये उपाय कर लेने से जल्दी ही गणेश जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। जैसा कि आप और हम सभी जानते हैं कि गणेश जी प्रथम पूजनीय देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गणेश जी की पूजा जीवन में सकारात्मक लाभ पहुंचाती है। 
वहीं घर के मुख्य द्वार पर गणपति की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करने से कभी भी घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं। अगर नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करी जाए तो घर में वास्तु दोष की वजह से उत्पन्न होने वाली सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। मान्यता यह भी है गणेश जी की पूजा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्घि का वास होता है साथ ही धन में वृद्धि होती है। 
गणेश भगवान को हल्दी अर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जी हां क्योंकि गणेश जी को हल्दी अर्पण करने से जीवन की सभी परेशानियों का निवारण हो जाता है। वैसे हल्दी से गणेश जी का तिलक करने से शुभ कृपा मिलने लगती है साथ ही हर काम में सफलता हासिल होती है। 
इन सभी चीजों के अलावा हल्दी की गांठ को एक पीले कपड़े में बांधकर गणेश जी को अर्पण करने से जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव देखने का मिलते हैं साथ ही घर की नकारात्मकता खत्म होती है। 
Advertisement
Next Article