टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मनचाही इच्छा पूर्ति के लिए सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले करें ये काम

हर इंसान का एक टाइम आता है। खैर,बुरा वक्त किसी को बता कर नहीं आता है। क्योंकि समय और परिस्थिति कभी भी एक जैसी नहीं होती है।

08:29 AM Mar 11, 2020 IST | Desk Team

हर इंसान का एक टाइम आता है। खैर,बुरा वक्त किसी को बता कर नहीं आता है। क्योंकि समय और परिस्थिति कभी भी एक जैसी नहीं होती है।

हर इंसान का एक टाइम आता है। खैर,बुरा वक्त किसी को बता कर नहीं आता है। क्योंकि समय और परिस्थिति कभी भी एक जैसी नहीं होती है। समय केवल अपनी गति से चलता है और ऐसे में किसी इंसान का कभी अच्छा वक्त आता है तो कभी बुरा भी आ सकता है। 
अच्छे समय आने पर हर कोई इंसान बहत खुश होता है,मगर इस बीच कभी बुरा समय आ जाए तो वह खुद को संभाल नहीं पाते हैं। इसलिए ध्यान रखें उनके कुछ ऐसे काम जिन्हें नियमित रूप से कर लेने से बुरे वक्त को जल्दी टाला भी जा सकता है और जिनता समय भी रहता है उस वक्त आपकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का वास ही रहता है। 
 ये काम नियमित करें…
1.शास्त्रों के मुताबिक मनुष्य को सुबह-सुबह उठकर किसी का चेहरा ना देखते हुए सबसे पहले अपने हाथों को चेहरे पर फेरना चाहिए साथ ही अपने हाथों की रेखाओं को देखते हुए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि उसका पूरा दिन सुखपूर्वक जाए।
2.इसके बाद इंसान को स्नान आदि कर लेने के बाद भगवान की पूजा करनी चाहिए और सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए। अगर आपके घर तुलसी का पौधा रखा हुआ है तो हर दिन उसकी पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही आप तुलसी में दीपक भी लगाएं। 
3.खाना बनाते वक्त सबसे पहली रोटी गाय माता के लिए बनाएं और रोटी पर घी लगाकर गाय को खिला दें। ऐसा कर लेने से अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। 
4.रात में सोने से पहले अपने द्वारा पूरे दिन में किए गए सभी कामो को याद करें और अगर आपने पूरे दिन में किसी इंसान का दिल दुखाया है या उसे परेशान किया तो भगवान से अपने किए की माफी मांगे। 
5.शास्त्रों के मुताबिक अपने बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। जो भी लोग अपने बड़ो का आदर सम्मान नहीं करते हैं उन लोगों पर कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वहीं जो लोग बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करते हैं उन पर भगवान का आर्शीवाद सदैव बना रहता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article