टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूरे साल लकी बने रहने व दीर्घायु के लिए जन्मदिन के दिन करें ये जरूरी काम

हर एक इंसान अपना जन्मदिन खास बनाने की ख्वाहिश रखता है। इसके लिए वो कई दिनों पहले से ही अपने जन्मदिन की तैयारी करना शुरू कर देता है।

03:08 PM Mar 20, 2020 IST | Desk Team

हर एक इंसान अपना जन्मदिन खास बनाने की ख्वाहिश रखता है। इसके लिए वो कई दिनों पहले से ही अपने जन्मदिन की तैयारी करना शुरू कर देता है।

हर एक इंसान अपना जन्मदिन खास बनाने की ख्वाहिश रखता है। इसके लिए वो कई दिनों पहले से ही अपने जन्मदिन की तैयारी करना शुरू कर देता है। जन्मदिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। जिन्हें कर लेने से आप सालभर ना केवल सेहतमंद रहेंगे बल्कि आपका भाग्य भी पूरा साथ देगा। क्योंकि जन्मदिन के दिन कई सारे ऐसे काम होते हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए,जिससे आपका पूरा साल बर्बाद ना हो। 
1.दीपक का प्रयोग इस तरह करें
बर्थडे वाले दिन गलती से भी दीपक या फिर मोमबत्ती नहीं बुझानी चाहिए। मान्यताओं अनुसार शुभ कार्यों के लिए जलाए जाने वाली मोमबत्ती  बुझाने से इंसान को नकर के दर्शन करने पड़ते हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि मोमबत्ती बुझाने से अच्छाहै कि आप जिनते साल के हो गए है मंदिर में जाकर उतने दीपक जला दें। 
2.नहीं करें इन चीजों का सेवन
बहुत सारे ऐसे लोग जो बर्थडे पार्टी में मांस और शराब का सेवन करते हैं। जो पूरी तरह से गलत है और बर्थडे के खास दिन किसी जीव की हत्या करना या मांस का सेवन करना ही सबसे बड़ा पाप होता है। इसलिए हो सके तो इन चीजों का सेवन करने से बचें। क्योंकि मांस और शराब का सेवन करने से व्यक्ति सालभर विवादों और रोगों से घिरे रहते हैं। 
3.इस तरह के पानी से नहाएं
शास्त्रों के मुताबिक बर्थडे के दिन कभी भ गर्म पानी से नहीं स्नान करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके ग्रह विपरित हो सकते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए,जिससे की आप पूरी तरह से पवित्र रहें। 
4.लें देवी-देवताओं का आशीर्वाद
बर्थडे के खास मौके पर सुबह-सुबह अपने ईष्ट देवी-देवताओं,गुरू और अपने मात-पिता के चरण स्पर्श करें। ऐसा करने से आपके ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन भगवान को कुछ न कुछ मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा नाखून काटने और शेविंग करने से बचें। 
Advertisement
Advertisement
Next Article