Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या आपको भी होती है बदलाव से दिक्कत? तो Try कीजिए ये HelpFul Tips

12:26 PM Oct 15, 2023 IST | Ritika .

'बदलाव' इंसानों के जीवन का अहम हिस्सा है और हम सभी बदलावों का सामना कर रहे हैं। हमारे चारों ओर सब कुछ लगातार बदल रहा है, चाहे हम इसे समझें या न समझें। कुछ बदलाव को होने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन कुछ परिवर्तन अच्छी चीजों के लिए होते हैं। यह एक सामान्य चिंता है, क्योंकि इसके लिए आपको अपने कंफर्ट जोन और सेफ प्लेस से बाहर आना होगा। लेकिन बदलाव से डरने के बजाय, इसे अपनाना सीखें और इसे अपने जीवन में पॉजिटिव फोर्स के साथ देखें। आज हम आपको बताने वाले है कि परिवर्तन को अपनाने के लिए अपनी भावनाओं और व्यवहार को कैसे संभालना है, जो आपकी मेंटल हैल्थ के लिए भी जरूरी है।

बदलाव को कैसे अपनाए

Advertisement

बदलाव को अपनाने में कुशल होने के लिए आपको बदलाव से प्यार करना ज़रूरी नहीं है। ऐसे छोटे-छोटे एडजस्टमेंट हैं जिन्हें कोई भी कर सकता है, जो यह तय करेगा कि लॉन्ग टर्म के लिए बदलाव ज्यादा पेनफुल न हो।

अपने लोगों को ढूँढना

परिवर्तन को अपनाने का सबसे अच्छा और सपोर्टिव तरीका है कि आप अपना नेटवर्क ढूंढें। यानी की वो लोग जो आपके जीवन और निश्चित रूप से होने वाले बदलावों में आपको सपोर्ट कर सकते हैं।

सेल्फ अवेयर होना

क्या आपने कभी पूछा है कि चेंज अनकंफर्टेबल क्यों लगता है? इसे समझने के लिए जरूरी है आप खुद के साथ तालमेल बिठाए क्योंकि इससे आपको जीवन को ज्यादा समझने में मदद मिलेगी।

तनाव को स्वीकार करना

तनाव को आप परिवर्तन के साइन की तरह समझें। क्योंकि स्ट्रेस आपको ऐसा महसूस करा सकता है कि बदलाव असंभव है लेकिन यह अक्सर एक साइन है कि बदलाव का समय आ गया है।

सकारात्मक बातें लिखना

उन तरीकों के बारे में सोचें जो बदलाव आपके या आपके आस-पास के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए आप एक लिस्ट बनाए और अपने आइडिया उसपर लिखें ताकि आप इसे कागज पर देख बाद में पढ सकें।

बदलाव के लिए तैयारी करें

यदि आप जानते हैं कि परिवर्तन आपके विकास के लिए जरूरी है, तो इसमें सहजता लाने की कोशिश करें। ऐसे बदलाव लागू करके छोटी शुरुआत करें जो अनकंफर्टेबल न हों। यह बड़े बदलावों को ज्यादा मैनेजएबल बना देगा।

संभावनाओं के बारे में सोचें

परिवर्तन को स्वीकार करना सही मानसिकता रखने पर डिपेंड करता है। फायदे और सीखने के अवसरों को देखकर, इससे आपको पॉजिटिविटि को अपनाने में मदद मिलेगी।

अपनी स्किल्स को बढ़ाए

परिवर्तन को सक्सेसफुल बनाने के लिए, अपनी स्किल्स को बढ़ाते रखना एक अच्छी रणनीति है। यह आपकी वेल्यु और ग्रोथ को बढ़ाएगा।

Advertisement
Next Article