For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या आपको भी है हाई BP की समस्या? तो बचें इन चीजों के सेवन से

04:18 PM Nov 16, 2023 IST | Yogita Tyagi
क्या आपको भी है हाई bp की समस्या  तो बचें इन चीजों के सेवन से

ज्यादा टेंशन लेना या दिमागी रूप से परेशान रहना हाई बीपी की समस्या को बढ़ाने का मुख्य कारण होता है। लेकिन ज्यादा समय तक तला हुआ, ऑयली और मीठा खाने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होती हो सकती है। न्यूट्रिशनसं के मुताबिक हाई बीपी के होने से व्यक्ति को दिल से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं कभी-कभी यह बीमारी इतनी खतरनाक होती है की यह व्यक्ति की जान के लिए खतरा बन जाती है। इसलिए आइए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स आइटम्स के बारे में बताते हैं जिनको खाने से यह समस्या ज्यादा होने लगती है हाई बीपी वाले मरीजों को इन फूड्स आइटम्स को खाने से बचना चाहिए।

ज्यादा नमक खाने से परहेज करें

यदि आप हाई बीपी के मरीज हैं या आप नहीं चाहते की आपको यह बीमारी हो तो इसके लिए सबसे पहले अपने खाने में नमक की मात्रा को कम करें। ज्यादा मात्रा में नमक खाने से हाई बीपी की समस्या होती है। नमक में मौजूद सोडियम हाई बीपी और हृदय रोग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चीनी का सेवन कम करें

चीनी एक ऐसी चीज है जिसको व्यक्ति रोज चाय में ड़ालकर पीता है इसके अलावा यह मिठाई, दूध और कई चीजों का स्वाद बढ़ाती है लेकिन बीपी के मरीजों के लिए चीनी मीठा जहर है। चीनी खाने से मोटापा बढ़ता है जिससे बहुत जल्दी बीपी बढ़ने की समस्या होने लगती है। इसलिए सीमित मात्रा में चीनी खाएं या चीनी की जगह शक्कर और गुड़ का उपयोग करें।

मैदा से बनी चीजें

बहुत से लोग, समोसा या ब्रेड बटर जैसी चीजें खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन इसमें मैदा होता है जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत देती है इससे हाई बीपी और मोटापा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चाय और कॉफ़ी

चाय और कॉफी में कैफीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे बहुत तेजी के साथ बीपी बढ़ने की समस्या होती है। इसलिए बीपी के मरीजों को दूध वाली चाय का सेवन बहुत कम मात्रा में और कॉफ़ी का सेवन न के बराबर करना चाहिए।

मूंगफली का सेवन न करें

मूंगफली बहुत गर्म होती है सर्दियों में भी बीपी के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा पीनट बटर का भी सेवन न करें क्योंकि इसमें सोडियम पाया जाता है जो बीपी बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×