For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या आपको है डिप्रेशन की बीमारी? ये तरीके होंगे गुणकारी

03:02 PM Nov 14, 2023 IST | Yogita Tyagi
क्या आपको है डिप्रेशन की बीमारी  ये तरीके होंगे गुणकारी

आजकल लोगों की ज़िन्दगी में इतनी परेशानियाँ होती हैं कि, वे डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं। लोगों में डिप्रेशन की समस्या तब ज्यादा होती है जब वे एक ही चीज को लेकर लगातार सोचते हैं और तनाव लेने लगते हैं। डिप्रेशन की यह समस्या इतनी खतरनाक होती है कि इसके बढ़ने से मन में आत्महत्या जैसे विचार भी उत्पन्न होने लगते हैं। यदि मन में कोई गलत विचार आता है किसी से बात करके उसे शेयर करने की कोशिश करें उस बात से ध्यान हटाएँ और वो काम करें जो आपको करने पसंद हैं। इसके अलावा आप डिप्रेशन के लक्षणों को सही समय पर पहचान कर इससे बचे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

गुस्से को कंट्रोल करना सीखें

यदि आपको बहुत गुस्सा आता है और उस दौरान आपका खुद पर काबू नहीं रहता है तो यह खतरनाक होता है। ज्यादा गुस्सा करना डिप्रेशन की समस्या को बुलावा है। अपने गुस्से में काबू रखने के गुस्सा दिलाने वाले की बात पर तुरंत जवाब देने से बचें बहुत सोच-समझकर शांति के साथ अपनी बात रखें। शांत और मन को खुश रखने से गुस्सा नहीं आता है और डिप्रेशन दूर होता है।

अपनी मन पसंद गतिविधियां करें

जब आपका दिमाग गलत सोचने लगे या ज्यादा सोचने लगे और मन ही मन में आप किसी बात को लेकर बहुत परेशान हो तो इससे अपना ध्यान हटाने के लिए अपने मनपसंद ऐसे कार्य करें या ऐसी एक्टिविटी करें जिनसे आपका ध्यान बटे जैसे घूमना, दोस्तों के साथ अपनी बातें शेयर करना या फिर आर्ट, पेंटिंग आदि करना।

नींद पूरी करें

डिप्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए अपनी नींद को पूरा करें। नींद पूरी न होने की वजह से दिमाग अशांत हो जाता है और चिड़चिड़ापन होने लगता है जिससे मानसिक तनाव को बढ़ावा मिलता है, इसलिए समय पर सोएं और पूरी 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। सुबह 6 बजे से पहले उठें और एक्सरसाइज करें।

मैडिटेशन और योग करें

सुबह के समय जल्दी उठकर मैडिटेशन और योग करने से डिप्रेशन की समस्या नहीं होती है। योग और मैडिटेशन करने से दिमाग मज़बूत होता है और शांति मिलती है इसके अलावा मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से मन में गलत विचार नहीं आते हैं और आत्मिक बल मिलता है।

खुश रहें

किसी भी ऐसी बात को अपने दिल से न लगाएं जो आपको परेशान करे। अपने आप को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें और बुरे विचारों को दिल से निकाल दें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×