Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या आपको पता है विराट और अनुष्का छुट्टियां मनाने कहां पहुंचे

NULL

04:04 PM Jul 18, 2017 IST | Desk Team

NULL

क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के तो सब ही फैन्स हैं। उनकी फैन्स की गिनती में सिर्फ आम लोग नहीं आते हैं क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी फैन्स की लिस्ट में आते हैं। विराट की फैन्स में बॉलीवुड के स्ट्रास पीछे नहीं हैं।

Advertisement

जब बॉलीवुड की बात आती है तो क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग ही कैमस्ट्री देखने को मिलती है। पुराने टाइम से ही क्रिकेर्टस और बॉलीवुड दीवा की लव स्टोरी की कहानी सुनने में आती आईं हैं और आती रहती हैं। आजकल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी की बात हो रही है।

भारत के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। वेस्ट इंडीज के साथ 9 जुलाई को आखिरी मैच के बाद ही विराट सीधा न्यूयॉर्क चले गए थे और उनकी गर्लफ्रैंड अनुषका अपने खास दोस्तों के साथ पहले ही न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थी।

विराट ने अनुष्का को वहीं पर जॉएन किया है। अनुष्का न्यूयॉर्क में गुरुवार को शुरू हुए आईफा वीकेंड और अवॉर्डस में शामिल होने के लिए गईं हैं। सबको ही पता है कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक्टिव रहते हैं।

विराट अपने फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। बता दें कि विराट ने अपने फैन्स को अपने ट्विटर अकाउंट से न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर मेंं लंच करने की बात बताई।

 

 

विराट कोहली ने गुरुवार को अनुष्का के साथ अपनी फोटोशेयर की और साथ ही पोस्ट में लिखा कि ”Much needed break with my love”

विराट की इन फोटो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट अपनी लेडी लव के साथ छुट्टियों का अच्छे से मजा ले रहे हैं। विराट का ब्रेक लेना भी जरुरी था क्योंकि 26 जुलार्ई से श्रीलंका दौरे के लिए श्रीलंका जाना है। भारत और श्रीलंका दौरे में 3 टेस्ट, 5 एक दिवसीय और 1 टी-20 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement
Next Article