For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या आप जानते है कौन-सा शहर है 'चूहों की राजधानी'? जहां चूहों का साइज एक इंसानी बच्चे के जितना है, तस्वीरें देख रह जाएगे हैरान

04:49 PM Sep 23, 2023 IST | Khushboo Sharma
क्या आप जानते है कौन सा शहर है  चूहों की राजधानी   जहां चूहों का साइज एक इंसानी बच्चे के जितना है  तस्वीरें देख रह जाएगे हैरान

दुनिया भर के कई शहरों में चूहों का आतंक अक्सर सुनने या देखने को मिलता ही है। हर घर में आए दिन चूहे मिल ही जाते है। लॉकडाउन के दौरान दुनिया भर में चूहों ने लोगों को परेशान किया है। वे अक्सर खाने की तलाश में बड़े शहरों की सड़कों पर इधर उधर भटकते हुए दिख जाते हैं। हालाँकि चूहों का होना चिंता का कारण नहीं है, लेकिन हाल ही में जिस तरह से उनका आकार बढ़ा है वह चिंता बढ़ा रहा है। चूहों का आकार धीरे-धीरे लगभग एक इंसान के छोटे बच्चे के बराबर हो रहा है।

कौन सा शहर है चूहों की राजधानी?


ये चूहे शहरी इलाकों में रेल की पटरियों के पास और कूड़ेदानों में रहने के लिए अपनी जगह ढूंढते हैं। चूहे इस तरह के वातावरणों में अच्छे ढंग से पनपते हैं। इसके पीछे वजह है कि उनको आसपास आसानी से खाना मिल जाता है। हालाँकि, वे अभी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जैसे जैसे इनका साइज बढ़ रहा है वैसे-वैसे खाना ढूंढ़ने के लिए लोगों के घरों में घुसने की इनकी हिम्मत भी बढ़ रही है तो वे और अधिक साहसी होते जा रहे हैं। हाल ही में लोगों ने चूहों की राजधानी कहे जाने वाले न्यूयॉर्क में चार फुट लंबे चूहे को देखा है।

घर में घुसना इनके लिए हुआ आसान


इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है कि आप इन चूहों को दुनिया में लगभग हर जगह पा सकते हैं लेकिन न्यूयॉर्क शहर ने लंबे समय से उनकी राजधानी के रूप में अपनी एक अलग जगह बना ली है। हाँ, न्यूयॉर्क को "चूहों की राजधानी" का निकनेम मिला है। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर तीस मिलियन चूहों का घर है। इसका मतलब है कि शहर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बदले यहां पाँच चूहे हैं। हालाँकि, ताज़ा आँकड़े इनकी संख्या में कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। हाल के आँकड़ों के अनुसार, इनमें से 3 मिलियन चूहे अब अस्तित्व में माने जाते हैं। लेकिन वहां पर अब लोगों के सामने एक नई समस्या आ गई है।

चूहों के आकार को देखकर लोग हैरान


न्यूयॉर्क शहर के कुछ चूहों के आकार को देखकर लोग हैरान रह गए। हाल ही में, इस क्षेत्र में चार फीट से अधिक लंबाई वाले बड़े चूहे देखे गए थे। इन मोटे चूहों को देखकर कोई भी डर जाएगा। बताया गया है कि ये सुपर चूहे तेजी से प्रजनन कर रहे हैं। वे आसानी से भोजन प्राप्त कर सकते हैं, और एक बार जब वे अपनी भूख को संतुष्ट करने जितना खा लेते हैं, तो वे आसानी से प्रजनन करते हैं। यही वजह है कि उनकी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें से एक चूहे को हाल ही में पकड़ा गया था और जब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो यह तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैल गई।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×