For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

7 साल तक लाश के साथ करता रहा ये...डॉक्टर का प्यार या पागलपन? कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

04:04 PM Aug 06, 2025 IST | Bhawana Rawat
7 साल तक लाश के साथ करता रहा ये   डॉक्टर का प्यार या पागलपन  कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

डॉक्टर की Love Story: दुनिया में कई प्रेम कहानियां प्रचलित है जैसे- रोमियो और जूलियट, लैला मजनू, बाजीराव मस्तानी, शाहजहां मुमताज शामिल हैं। कुछ ऐसी प्रेम कहानियां भी होती हैं, जो सब लोग नहीं जानते लेकिन उनकी कहानी प्यार, त्याग, और समर्पण सिखाती है। आपको जो कहानी बताने वाले हैं, उसमें न तो प्रेमी की बेवफाई है और न किसी की हत्या। यह एक प्यार भरे पागलपन की सच्ची दास्तां हैं, जिसे सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां एक शख्स की मौत के बाद भी वह अपने प्यार की लाश के साथ कई साल तक रहा। साल 1931 में 22 साल की एलेना डी होयोस को टीबी हो गया, इलाज के लिए उसे फ्लोरिडा के मरीन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उसकी मुलाकात डॉक्टर कार्ल टैंज्लर से होती है, जो वहां रेडियोलॉजी टेक्नीशियन था। अपनी मुलाकात में उसने अपना नाम काउंट कार्ल वॉन कोजेल बताया था।

प्यार में पागल डॉक्टर

टैंज्लर ने दावा किया कि उसने बचपन में एक सपने में काली बालों वाली महिला को देखा था, जो उसकी प्रेमिका है। वह उस सपने वाली महिला को एलेना में देखता था। एलेना को बचाने के लिए कार्ल टैंज्लर ने अजीबोगरीब इलाज भी किए। घरेलू टॉनिक, बिजली के उपकरण और कई झूठे वादे भी किए। इलाज के दौरान उसने एलेना को प्रपोज भी किया, लेकिन एलेना ने उसे कभी स्वीकार नहीं किया। 25 अक्टूबर 1931 को बीमारी के कारण एलेना की मृत्यु हो जाती है। एलेना की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार का पूरा खर्चा कार्ल ने उठाया और अपने खर्च पर एक आलीशान मकबरा बनवाया। इस मकबरे की चाबी सिर्फ और सिर्फ टैंज्लर के पास थी। हर रात वह कब्र पर जाता था, वहां गिफ्ट रखता, कब्र से बात करता और यहां तक कि एक टेलीफोन भी लगवा दिया। उसका मानना था कि वह टेलीफोन के जरिए एलेना से बात कर सकता है।

लाश को दुल्हन की तरह सजाया

एलेना की मृत्यु के दो साल बाद 1933 में टैंज्लर चुपचाप एलेना की लाश को मकबरे से निकालकर अपने साथ घर ले गया। इसके बाद वह सात साल तक उस लाश के साथ एक इंसान की तरह रहा। कब्र से निकाली लाश को उसने संरक्षित किया, हड्डियों को कोट हैंगर और तार से जोड़ा, मोम और प्लास्टर से चेहरा दोबारा बनाया, आंखों में कांच की आंखें लगाई, असली बालों की विग बनाकर पहनाई, बदबू छिपाने के लिए परफ्यूम और रसायन डालें। एलेना की लाश को टैंज्लर ने बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया, उसे कपड़े पहनाए, जेवर पहनाए और अपने बिस्तर पर साथ सुलाया।

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘जब पैदा हुई तभी से प्यार हो गया था…’ 70 साल के दादा ने किया 25 साल की पोती से निकाह!

कार्ल टैंज्लर की भी मौत...

love story

1940 में एलेना की बहन को टैंज्लर पर शक हुआ, उसने उसके घर जाकर सच्चाई का खुलासा करने की ठानी। जब वह वहां पहुंची तो उसने देखा  एलेना की क्षत-विक्षत लाश बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई है। कार्ल टैंज्लर को कब्र से लाश चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन उस टाइम पर इस गुनाह की कोई सजा नहीं थी। अखबारों में टैंज्लर को "ट्रेजेडी के प्रेमी" के रूप में दिखाया गया। एलेना की लाश को एक बार फ्यूनरल होम आम जनता को दिखाया गया, जिसे देखने 6,000 से ज्यादा लोग आए। इसके बाद उसकी लाश को एक गुप्त कब्र में दफनाया गया, ताकि दोबारा उसे न निकाल सके। 1952 में कार्ल टैंज्लर की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि मरने के समय टैंज्लर के पास एलेना जैसी एक बड़ी गुड़िया थी।

यह भी पढ़ें: Fight of Bulls: दो सांडों की लड़ाई का शिकार बनी दीदी, स्कूटी में दोनों ने मारी इतनी जोरदार टक्कर, देखें Viral Video

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×