महिला के कान से अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं, जांच करने पर जहरीली मकड़ी निकली
एक महिला रोजाना की तरह अपने काम कर रही थी तभी उसके कान से आवाजें आने लग गई। महिला को लगा कि उसके कान में पानी स्विमिंग करते दौरान घुस गया होगा।
09:12 AM Aug 25, 2019 IST | Desk Team
एक महिला रोजाना की तरह अपने काम कर रही थी तभी उसके कान से आवाजें आने लग गई। महिला को लगा कि उसके कान में पानी स्विमिंग करते दौरान घुस गया होगा। लेकिन महिला के कान का दर्द कम होने की बजाय बढ़ता गया। जिसके बाद महिला ने डॉक्टर को अपना कान दिखाया तो पता चला कि कान में पानी नहीं बल्कि जहरीली मकड़ी घुसी हुई थी जिसकी वजह से महिला को दर्द हो रहा था। यह देखकर तो डॉक्टर भी हैरान रह गया।
Advertisement
अमेरिका के Kansas शहर में यह महिला रहती है। महिला का नाम Susie Torres है। कान साफ करने के बाद भी जब महिला को आराम नहीं अाया तो वह अपने कान की जांच करवाने के लिए डॉक्टर के पास गईं। उसके बाद महिला के कान की जांच दो नर्स, एक डॉक्टर और तीन मेडिकल स्टूडेंट ने की जिसमें पता चला कि यह दर्द पानी या किसी दूसरी वजह से नहीं बल्कि एक जहरीली मकड़ी की वजह से हो रहा है।
महिला के कान में जहरीली मकड़ी घुसी हुई थी जिसकी वजह से यह दर्द हाे रहा था। बता दें कि यह मकड़ी भूरे रंग की होती है। यह मकड़ी बहुत ही जहरीली होती है अगर यह किसी भी इंसान को काट लेती है तो उसकी मौत हो जाती है।
महिला घबराएं नहीं इसके लिए डॉक्टर्स ने महिला को कहा कि मकड़ी मर गई है। उसके बाद मकड़ी को कान से निकालने के लिए डॉक्टर्स ने पहले पैर और फिर पीछे का हिस्सा निकाला। कान से जब मकड़ी बाहर आई तो वह जिंदा थी लेकिन महिला को मकड़ी ने काटा नहीं था।
महिला इस घटना से बहुत डर गई जिसके बाद वह ईयर प्लग कानों में लगाकर सोती हैं। एक अध्ययन के अनुसार मांसपेशियों में दर्द, मतली, सांस लेने में कठिनाई एेसे लक्षण इस मकड़ी के काटने के बाद होते हैं। ऐसा कहा गया है कि यह मकड़ी ज्यादा आक्रामक नहीं है लेकिन अगर कोई इसे छेड़ देता है तो यह उसे काट देती है।
जानकार कहते हैं कि अगर किसी के भी कान में कोई कीड़ा चल जाता है तो वह कान में मिनिरल तेल या गर्म पानी डालकर उसे बाहर निकाल सकते हैं। अगर वह उसके बाद भी नहीं निकले तो आप जल्द से जल्द डॉक्टर को अपना कान दिखाएं। सबसे खास बात यह रही कि इस मकड़ी ने महिला को काटा नहीं अगर यह महिला को काट लेती तो मौत भी हो सकती थी।
Advertisement