W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Doctors Strike : भोपाल एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने कहा, 'जब तक न्याय नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी'

02:20 PM Aug 14, 2024 IST | Saumya Singh
doctors strike   भोपाल एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने कहा   जब तक न्याय नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी
Advertisement

Doctors Strike : भोपाल के एम्स में बुधवार को भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिसके चलते अस्पताल आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तीमारदार ने बताया कि जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिससे काफी परेशानी हो रही है। आगे कहा, मैं उनसे अपील करता हूं कि जल्द से जल्द अपनी हड़ताल खत्म कर दें, जिससे यहां आने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सेवा मिल सके।

Highlight : 

  • भोपाल के एम्स में दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं
  • अस्पताल आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
  • कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में हड़ताल पर हैं डॉक्टर 

भोपाल एम्स के डॉक्टर हड़ताल पर

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में भोपाल एम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला डॉक्टर को मारा गया। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर की लाश के साथ रेप किया। इस घटना के विरोध में देशभर में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि भोपाल में आज दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखा है। हड़ताल कर रहे एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, हमें विश्वास है कि जल्द ही न्याय मिलेगा। कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में राज्य सरकार कुछ छिपाने का प्रयास कर रही है।

सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट चाहिए- जूनियर डॉक्टर

दूसरे जूनियर डॉक्टर ने बताया कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट चाहिए। हम काम कर रहे हैं, मरीज देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि हम सुरक्षित जगह पर काम करें। एक डॉक्टर जब काम की जगह पर सुरक्षित नहीं है तो काम कैसे करेगा। एक और जूनियर डॉक्टर ने कहा कि यह घटना जहां हुई है, वहां कंस्ट्रक्शन शुरु कर दिया गया है। सबूत मिटाए जा सकते हैं। इस मामले में आश्वासन दिया गया है कि कार्रवाई हो रही है। लेकिन, अब तक आरोपी जिंदा घूम रहे हैं, उन्हें पकड़ा नहीं गया है। इसमें कई आरोपी हैं, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम धरने पर रहेंगे।

डॉक्टरों ने की सुरक्षा की मांग

डॉक्टरों ने कहा सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट 2019 में बना। लेकिन, इसे अमल में नहीं लाया गया है। हम लोग दिन रात काम कर रहे हैं, हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही है। सभी को प्रोटेक्शन दी जाती है, हमें क्यों नहीं दी जाती। ऐसे अस्पताल बनाने का क्या फायदा जहां डॉक्टरों का सुरक्षा नहीं मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×