Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी अब देख पाएंगे फैंस, नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होगी वेडिंग डॉक्युमेंट्री

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब जल्द दी नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंट्री भी आने वाली है।

12:08 PM Jul 21, 2022 IST | Desk Team

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब जल्द दी नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंट्री भी आने वाली है।

साउथ सुपरस्टार
नयनतारा और उनके लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड फिल्म मेकर विग्नेश शिवन शादी के बंधन में
बंध चुके हैं। 9 जून को हुई इस इंटीमेट वेडिंग में कई बड़े फिल्मी सितारों ने
शिरकत की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी गई थी। फैंस हमेशा अपने
फेवरेट कपल की लव स्टोरी जानने और देखने के लिए काफी बेताब रहते है। तो ऐसे में साउथ
के इस फेमस कपल की लव स्टोरी पर जल्द ही एक
डॉक्युमेंट्री आने वाली है। इस कपल की डॉक्युमेंट्री
नेटफ्लिक्स के माध्यम से फैंस तक पहुंचेगी। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश
होने वाल है।

Advertisement

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम
के एक रिसॉर्ट में शादी की थी। शादी की तस्वीरों को कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर
किया था जिसमें वह दोनों काफी सुंदर लग रहे थे और उनकी शादी में शाहरुख खान,
रजनीकांत, सूर्या और उनकी वाइफ, मणिरत्नम, एटली जैसे कई बड़े स्टार्स देखने को
मिले थे। 
हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स
ने शादी की व्यवस्था के लिए भुगतान किया था।

नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी साउथ इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। इसी वजह
से फैंस इनकी लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है। इसी को देखते
हुए अब नेटफ्लिक्स दोनों की इस प्यारी सी लव स्टोरी को डॉक्युमेंट्री का रूप दे
रहा है। फिलहाल इस डॉक्युमेंट्री का कोई नाम नहीं रखा गया है। यह भारत में दिखाई
जाने वाली पहली ऐसा डॉक्युमेंट्री होने वाली है। इससे पहले कभी ऐसी कोई डॉक्युमेंट्री
इंडिया में नहीं दिखाई गई है।

स्टार कपल की डॉक्युमेंट्री के बारे में बात करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया की
सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि हम अनस्क्रिप्टेड कंटेंट का एक घर हैं
, जो भारत और बाहर के दर्शकों को बढ़िया कंटेंट से जोड़े रखता है। 20 साल के
अपने करियर में नयनतारा एक सुपरस्टार रही हैं। क्रिएटिव पार्टनर
, निर्देशक गौतम वासुदेवन और राउडी पिक्चर्स के साथ मिलकर बनी इस डॉक्युमेंट्री
में नयनतारा की विग्नेश से शादी होने तक की खूबसूरत कहानी को अपने सदस्यों को
दिखाने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में
दावा किया गया था कि कपल को विग्नेश के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने
के बाद नोटिस दिया गया था और नेटफ्लिक्स ने डील से बैकआउट कर लिया था। हालांकि
,
अब नेटफ्लिक्स ने ऐसी असत्यापित रिपोर्टों पर
विराम लगा दिया है। वैसे नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी ने कई ओटीटी
प्लेटफार्मों का ध्यान आकर्षित किया था।

 

 

Advertisement
Next Article