Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Dog Attack: आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर किया हमला

02:39 AM Jul 04, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Dog Attack: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में आवारा कुत्तों के आतंक की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे एक शख्स ने कुत्तों से बचाया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है और इलाज किया जा रहा है। कुत्तों के बढ़ते हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।

Highlights

 

कैसे कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, संगारेड्डी जिले के श्रीनगर कॉलोनी में यह घटना हुई। आवारा कुत्तों के झुंड ने छह साल के बच्चे पर हमला किया। इस दौरान शोर सुनकर जल्द ही आस-पास के लोगों ने उसे बचा लिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के वीडियो में स्थानीय निवासियों को बच्चे की चीखें सुनकर उसे बचाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720040220382.mp4
Advertisement

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article