Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Dombivli Blast: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत, CM शिंदे घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे

11:27 PM May 23, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Dombivli Blast News : महाराष्ट्र के डोंबिलवी MIDC क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा। फैक्ट्री के बॉयलर विस्फोट में 8 लोगों की हुई मृत्यु। हादसे में करीब 60 लोगों के घायल होने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। हादसे की जानकारी देते हुए सिविल डिफेंस ऑफिसर बिमल नथवानी ने बताया की यह दुर्घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई है। हादसे में 7 लोगों के शव को बरामद किया गया है। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर के दायरे तक महसूस किया गया था।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716484790964.mp4
Advertisement

 

घटना स्थल पर पहुंचे नकनाथ शिंदे

हादसे का का जायजा लेने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे डोंबिवली बॉयलर विस्फोट स्थल पर पहुंचे। इस घटना में 8 लोगों की मृत्यु के साथ 60 लोगों के घायल होने की भी खबर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि डोंबिवली में बॉयलर फटने से हुई घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम शिंदे ने कहा कि रेड कैटेगरी में आने वाली इस तरह की बेहद खतरनाक कंपनियों को शिफ्त किया जाएगा। सरकार ने ऐसी फैक्ट्रियों को गैर आवासीय इलाकों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। डोंबिलवी में बॉयलर फटने से हुए हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का फैसला किया है। घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। कंपनी से भी पीड़ितों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716474542283.mp4

घायलों से मिलने पहुंचे सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के डोंबिवली में हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने सीएम एकनाथ शिंदे एम्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने अस्पताल जाकर घायल मरीजों से भी पूछताछ की। इस अवसर पर कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक राजू पाटिल, ठाणे जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे, शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी, डोंबिवली शहर प्रमुख राजेश मोरे के साथ-साथ शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संबंधित प्रशासनिक तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716480807840.mp4

 

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 5 किलोमीटर तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गई। वहीं, ब्लास्ट के वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

Advertisement
Next Article