Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जापान के PM शिंजो आबे के इस्तीफे से डोनाल्ड ट्रम्प ने जताया दुख, कही ये बात

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कल यानि शुक्रवार को ऐलान किया था कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। शिंजो आबे के इस्तीफे देने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पर दुख जताया है।

09:54 AM Aug 29, 2020 IST | Desk Team

 ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं जापान के प्रधानमंत्री और मेरे मित्र शिंजो आबे को अपना सर्वोच्च सम्मान देना चाहता हूं। हमारी घनिष्ठ मित्रता है और उन्होंने जिन परिस्थितियों में इस्तीफा दिया उससे मैं व्यथित हूं। वह अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने जिस परिस्थिति में अपना इस्तीफा सौंपा है उसकी मैं अभी कल्पना नहीं कर पा रहा। 
वह एक महान इंसान हैं और मैं उन्हें अपना सबसे अधिक सम्मान देता हूं।’’  आबे लंबे समय से आंत से जुड़ बीमारी से परेशान हैं और इसके मद्देनजर उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह दूसरी बार है जब पैंसठ वर्षीय आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले वर्ष 2007 में भी उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2012 के चुनाव में आबे भारी बहुमत के साथ पुन: सत्ता में लौटे थे। 

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर के दौरान सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया,एक जवान शहीद

Advertisement
Next Article