W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस देश पर 500 % टैरिफ लगाएंगे Donald Trump, अमेरिकी सदन ने पेश किया प्रस्ताव

रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी असर डालेंगे ट्रंप के टैरिफ

05:03 AM Apr 02, 2025 IST | Neha Singh

रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी असर डालेंगे ट्रंप के टैरिफ

इस देश पर 500   टैरिफ लगाएंगे donald trump  अमेरिकी सदन ने पेश किया प्रस्ताव

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर 500% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। अमेरिकी सीनेट में 50 सीनेटरों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसका उद्देश्य रूस को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में शामिल करना है। इससे रूस के तेल और गैस उद्योग पर भारी प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में टैरिफ युद्ध शुरू कर दिया है। आज से डोनाल्ड ट्रंप कनाडा, मैक्सिको समेत कई देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने वाले है। वहीं अब उन्होंने एक और देश पर टैरिफ वार करने की योजना बनाई है। दरअसल, अमेरिका की सीनेट में 50 सीनेटरों ने रूस के खिलाफ एक नाय सख्त प्रतिबंध प्रस्तावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतिबंध में कहा गया है कि अमेरिका रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उसपर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है।

Advertisement

तेल और गैस पर लगेगा 500 फीसदी टैरिफ

रिपोर्ट से मुताबिक, प्रतिबंध के ड्राफ्ट बिल में कहा गया है अगर रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से इनकार करता है या किसी समझौते को तोड़ता है, तो उसके तेल, गैस और यूरेनियम पर 500 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।  अमेरिका रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए यह भारी टैरिफ लगा रहा है।

Advertisement

आपको बता दें 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। अब अमेरिका चाहता है कि यह युद्ध खत्म हो और रूस शांति वार्ता में शामिल हो, लेकिन रूस अब भी तेल और गैस की बिक्री से मोटा मुनाफा कमा रहा है। यूक्रेन को समर्थन देने के लिए अमेरिका चाहता है कि रूस आर्थिक रूप  से कमजोर हो और अमेरिका की बात मानकर युद्ध शांति में समर्थन दे।

तेल और गैस पर निर्भर है रूस की अर्थव्यवस्था

रूस की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा तेल और गैस की बिक्री पर निर्भर करता है। इसके लिए अमेरिका यूरोप और दूसरे देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने से रोकने के लिए भारी टैक्स लगाने की योजना बना रहा है। अगर रूस से कच्चा तेल खरीदना महंगा हो गया तो दूसरे देशों के लिए रूस के साथ व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया था, जिससे व्यापार युद्ध की शुरुआत हुई थी। यह अमेरिका के लिए एक राजनीतिक और आर्थिक फैसला हो सकता है, जो उसे रूस पर बढ़त दिलाएगा।

Donald Trump का ऐलान, NATO का सदस्य नहीं बनेगा Ukraine, Zelensky को दी बड़ी धमकी

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×