भूलकर भी ये सात बड़ी गलतियां होली पर न करें, वर्ना पड़ जाएगा रंग में भंग
रंगों का त्योहार होली हर साल सबके जीवन में खुशियां लेकर आता है। लेकिन हम सबसे कुछ ऐसी गलतियां कई बार जाने-अनजाने हो जाती है जिसकी वजह से इस त्योहार की मिठास और रंग दोनों
11:32 AM Mar 03, 2020 IST | Desk Team
रंगों का त्योहार होली हर साल सबके जीवन में खुशियां लेकर आता है। लेकिन हम सबसे कुछ ऐसी गलतियां कई बार जाने-अनजाने हो जाती है जिसकी वजह से इस त्योहार की मिठास और रंग दोनों ही फीके पड़ जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि कोई भी गलत कार्य पावन पर्वों में करने से जीवन में उसका दुष्प्रभाव पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं कि होली से जुड़ी उन 7 बातों को जिन्हें नहीं करना चाहिए नजरअंदाज।
न खोएं होश
अक्सर लोग रंग और उमंग के इस पर्व में अपने होश जोश में खो देते हैं। कई लोग भांग, शराब आदि का नशा होली के दिन करते हैं जिसकी वजह से अपने साथ अपने आस-पास के लोगों को भी परेशानी में डाल देते हैं। इसलिए अगर आप भी अपने रंग में भंग नहीं डालना चाहते तो नशे से दूर रहना।
न सोएं दिन में
होली की छुट्टी में अक्सर लोग सोना पसंद करते हैं। इस दिन कई लोग देर तक सोते रहते हैं या फिर शाम के समय में सो जाते हैं। बता दें कि साधना का र्व होली का पर्व माना गया है। सुबह और क्या शाम को इस शुभ दिन में नहीं सोना चाहिए। सिर्फ बीमार, वृद्ध और गर्भवती स्त्री होली के दिन सोते हैं।
न करें किसी का भी तिरस्कार
सभी लोग होली के दिन एक ही रंग में रंग जाते हैं साथ ही बड़े और छोटों का भेदभाव भी होली के पर्व पर मिटा देते हैं। किसी का भी तिरस्कार ऐसे में इस दिन नहीं करना चाहिए। विशेष सम्मान बुजुर्गों को होली के दिन देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि होली के दिन किसी भी बुजुर्ग को दुख न दें।
न रखें मनमुटाव
घर में किसी से भी मनमुटाव होली के दिन नहीं रखना चाहिए और ना ही किसी से झगड़ा करना चाहिए। किसी भी प्रकार की तू-तू,मैं-मैं परिवार के सदस्यों से इस दिन करें से बचें। साथ ही इस पर्व का आनंद अपने दोस्तों के साथ लें। भूलकर भी किसी पर क्रोध होली के दिन न करें। जिन घरों के लोग बात-बात पर क्रोध करते रहते हैं उसके घर में हमेशा कलह रहती है। लक्ष्मी का वास उनके घर पर नहीं होता।
न करें अपशब्द का प्रयोग
घर में अपशगब्द का प्रयोग होली के दिन भूलकर भी नहीं करें साथ ही अभद्र व्यवहार किसी के साथ न करें। महिलाओं की मर्यादा और बुजुर्गों के सम्मान का पूरा ख्याल होली के दिन रखें। होली के दिन रंग डालते समय याद रखें कि दूसरे व्यक्ति के आंख, नाक, कान, मुंह में वह ना डालें।
ध्यान दें खानपान पर
पकवान तो होली के पर्व पर बनते ही हैं लेकिन आपकी सेहत भी इन पकवानों से खराब हो सकती है। पकवान में भांग मिलाकर बिल्कुल भी न बनाएं और खाएं। अगर आप पकवान में भांग मिलाते हैं तो किसी को खिलाने से पहले जरूर बताएं। इसके अलावा नकली खोए, मिठाई, घी आदि से सावधान रहें।
Advertisement
Advertisement