टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चंद्र ग्रहण 2020: भूलकर भी ग्रहण काल पर नहीं करने चाहिए ये काम

नए साल का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने यानी आज 10 जनवरी को लग रहा है। चंद्रग्रहण रात्रि 10 बजे से शुरू हो जाएगा।

01:04 PM Jan 10, 2020 IST | Desk Team

नए साल का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने यानी आज 10 जनवरी को लग रहा है। चंद्रग्रहण रात्रि 10 बजे से शुरू हो जाएगा।

नए साल का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने यानी आज 10 जनवरी को लग रहा है। चंद्रग्रहण रात्रि 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जो 11 जनवरी की सुबह 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण दोनों ही एक खगोलीय घटना है,हालांकि इसके पीछे कई धार्मिक कारण भी है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दिन बहुत से ऐसे काम जिनको करने की सख्त मनाही होती है।
अगर कोई भी व्यक्ति उन नियमों को तोड़ देता है तो उससे उसका जीवन प्रभावित होता है। किसी भी ग्रहण के समय सबसे ज्यादा ध्यान गर्भवती महिलाओं को रखना होता है। तो आइए जानते है कि चंद्र ग्रहण के समय किन चीजों को करने से बचना चाहिए। 
1.ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय सोने से मनुष्य को कई प्रकार के रोग घेर लेते हैं। मल त्यागने से पेट में कृमि रोग,मालिश करने से कुष्ठ रोग हो जाता है। वहीं स्त्री प्रसंग से अगले जन्म में सूअर की योनि में जन्म मिलता है।
2.ग्रहण के समय भोजन करने के लिए भी मना किया जाता है। अगर ग्रहण काल के समय जो व्यक्ति भोजन करता है उसके लिए कहा जाता है वो जितने अन्न के दाने ग्रहण करता है उसे उतने साल नरक में व्यतीत करने होंगे। 
3.पुराणों के मुताबिक ग्रहण काल में कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति का भोजन करता है तो उसका 12 सालों का पुण्य नष्ट हो जाता है। 
4.ग्रहण काल में भूलकर भी कोई भी शुभ या नवीन कार्य नहीं करना चाहिए।
5.ग्रहण लगने के बाद फल,फूल,पत्ते आदि तोडऩा वर्जित है। 
प्रेग्नेंट महिलाएं रखें खास ध्यान
जो भी महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें चंद्र ग्रहण के समय खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसी महिलाओं को चंद्र ग्रहण बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। 
क्योंकि  चंद्र ग्रहण देखने से होने वाले बच्चे पर दुष्टप्रभाव पड़ता है। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कैंची,चाकू आदि से कोई वास्तु नहीं काटनी चाहिए। 
Advertisement
Advertisement
Next Article