Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रेगनेंसी में सेहत पर न पड़ने दे असर, हेल्थी न्यूट्रिशन वाली रखें अपनी डाइट

03:06 PM Nov 13, 2023 IST | Yogita Tyagi

गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान जो भी महिला द्वारा खाया जाता है उसका सीधा असर गर्भ में पलने वाले बच्चे पर पड़ता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिला को हेल्थी न्यूट्रिशन खाने चाहिए। प्रेगनेंसी में महिला के शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं जिसकी वजह से उसके शरीर को बहुत सारे पोषक तत्वों की जरुरत होती है। तो आइए हम आपको महिलाओं को किन पोषक तत्वों की जरुरत होती है उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Advertisement

विटामिन c वाली चीजें खाएं

महिलाओं को प्रेगनेंसी में विटामिन c वालीं चीजें खानी चाहिए। विटामिन c आंवला, नींबू, मौसंबी, कीवी, संतरा में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन c से बच्चे की सेहत अच्छी रहती है।

आयरन वाली चीजें खाएं

प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर को आयरन की जरुरत होती है। आयरन के लिए पालक, मेथी के पत्ते, केला, सूखे मेवे और जामुन का सेवन किया जा सकता है। इन सभी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

प्रोटीन वाली चीजें खाएं

प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर को भरपूर प्रोटीन की जरुरत रहती है ऐसे में दाल, काला चना, मेथी दाना, हरी सब्जियां खाई जा सकती हैं।

लिक्विड ज्यादा लें

लिक्विड सही मात्रा में लेने से ब्लड बढ़ता है, हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं और पाचन प्रणाली मज़बूत रहती है इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को लिक्विड सही मात्रा में लेना चाहिए। पानी पिएं, फल खाएं या फलों का जूस पिएं और नारियल पानी पिएं।

कैल्शियम और आयोडीन वाली चीजें खाएं

जब महिला गर्भावस्था में होती है उस दौरान उसे प्रतिदिन 1500 -1600 मिलीग्राम कैल्सियम जरूर चाहिए होता है। कैल्शियम न सिर्फ महिला बल्कि उसके बच्चे के लिए भी बहुत लाभकारी होता है इससे हड्डियां मज़बूत होंगी और बच्चे का तेजी से विकास होगा। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की कमी भी नहीं होनी चाहिए। शरीर में आयोडीन की कमी पूरी करने के लिए डेरी फूड्स खाएं जा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article