For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dr Manmohan Singh Quotes: मनमोहन सिंह के वो विचार, जो हर भारतीय के सीने में हमेशा रहेंगे दफन

Dr Manmohan Singh Quotes: डॉ मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर और उनके विचार

07:15 AM Dec 27, 2024 IST | Khushi Srivastava

Dr Manmohan Singh Quotes: डॉ मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर और उनके विचार

dr manmohan singh quotes  मनमोहन सिंह के वो विचार  जो हर भारतीय के सीने में हमेशा रहेंगे दफन

Dr Manmohan Singh Quotes: गुरुवार 26 दिसंबर की रात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। मनमोहन सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह जी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा था। 2004 में डॉ मनमोहन सिंह भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने पीएम पद का कार्यकाल मई 2014 तक संभाला। साल 2014 में संजय बारु ने मनमोहन सिंह जी पर एक किताब लिखी थी जिसका नाम था- ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’। इसके बाद साल 2019 में इस पर एक फिल्म भी रिलीज हुई थी।

ऐसे में आइए जानते हैं मनमोहन सिंह जी के वो विचार जिसने राजनीति में एक नई लहर पैदा कर दी थी।

हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी है, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी

राजनीति में लंबे समय तक कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है, जीवन कभी भी विरोधाभासों से मुक्त नहीं होता

मैं वह आखिरी शख्स हूंगा जो यह कहे कि कुछ बेहतर करने की गुंजाइश नहीं  है

राज्य के मामले में व्यक्ति को भावनाओं से परिपूर्ण रहना पड़ता है, लेकिन कोई व्यक्ति कभी भी भावुक नहीं हो सकता

हमारी दृष्टि सिर्फ आर्थिक विकास की नही है, बल्कि एक ऐसे विकास की भी है, जो आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाए

हारने वाला वह है, जिसने अपने सपनों को छोड़ दिया है, जब तक आप कोशिश कर रहे हैं, आप अभी तक हारे नहीं हैं

हर दिन प्रधानमंत्री भारत के लोगों का 24 घंटे का सेवक होता है

मेरा हमेशा से मानना रहा है, कि भारत ईश्वर द्वारा प्रदत्त अपार उद्यमशीलता कौशल वाला देश है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×