Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बुधवार को अंबाला दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति ‌द्रौपदी मुर्मू, राफेल से भरेंगी उड़ान! जानें क्यों खास है ये दौरा?

06:13 PM Oct 28, 2025 IST | Amit Kumar
Draupadi Murmu Ambala Visit, credit (S-M)

Draupadi Murmu Ambala Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पहली बार हरियाणा के अंबाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। कार्यक्रम का पूरा एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें यहां ‘राफेल’ लड़ाकू विमान से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जा सकती है। संभव है कि राष्ट्रपति अंबाला के आसपास ‘राफेल’ विमानों का निरीक्षण भी करें।

Draupadi Murmu Ambala Visit: आगमन का समय-स्थान

सुबह करीब 8 बजे, राष्ट्रपति दिल्ली से अपने विशेष विमान द्वारा अंबाला के लिए रवाना होंगी। अनुमान है कि लगभग एक घंटे में वह अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर उतरेंगी। वहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद वह उपस्थित अधिकारियों व अन्य मेहमानों को संबोधित करेंगी।

Advertisement
Draupadi Murmu Ambala Visit, credit (S-M)

Draupadi Murmu News: कार्यक्रम की रूप-रेखा

Haryana News Today: सुरक्षा और अन्य निर्देश

राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस तरह के निर्देश सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए जारी किए जाते हैं। इसके अलावा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Draupadi Murmu Ambala Visit, credit (S-M)

क्यों महत्वपूर्ण है यह यात्रा?

यह भी पढ़ें: Ambala News: चोट लगने के बाद खुद बुलाई एम्बुलेंस, इंजेक्शन लगने से हुई मौत! अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Advertisement
Next Article