Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Remal Cyclone: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रेमल चक्रवात पर चिंता व्यक्त की, कहा प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है राष्ट्र

09:37 PM Jun 01, 2024 IST | Pannelal Gupta

Remal Cyclone: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रेमल चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में हुई तबाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आपदा की इस घड़ में राष्ट्र प्रभावित लोगों के साथ खड़ है।

Remal Cyclone: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पोस्ट करके चिंता व्यक्त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रेमल चक्रवात(Remal Cyclone) से हुई क्षति और प्रभावित लोगों के लिए शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके चिंता व्यक्त की। द्रौपदी मुर्मु ने कहा, ‘‘ चक्रवात रेमल ने पश्चिम बंगाल, असम, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में भी भारी तबाही मचाई है। जान-माल के नुकसान के साथ-साथ बड़ पैमाने पर विस्थापन की खबरें परेशान करने वाली हैं।

प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है राष्ट्र- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रेमल चक्रवात(Remal Cyclone) से प्रभावित लोगों को आशा दिलाते हुए द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राष्ट्र इस विपत्ति में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के साथ राष्ट्र खड़ा है। मैं बचाव और राहत प्रयासों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी।‘‘ उल्लेखनीय है कि रेमल चक्रवात से इन राज्यों में भारी तबाही हुई है और स्थिति सामान्य बनाने के लिए लगातार राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article