For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू, मत्था टेकने जाएंगी गुरुद्वारा

12:00 PM Oct 18, 2023 IST | NAMITA DIXIT
बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू  मत्था टेकने जाएंगी गुरुद्वारा

आज बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंचेंगी।इस दौरान 18 अक्टूबर को बिहार का चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च करेंगीं। इसके अलावा उनके मोतिहारी और गया जाने का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति अपने दौरे के पहले दिन यानी 18 अक्टूबर को पटना पहुंचने के बाद बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी।
पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी लेंगी हिस्सा
आपको बता दें 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है. इस भोज में प्रदेश के गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे। इस भोज को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी दिन राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी जाएंगी जहां महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी।
गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी
बता दें राष्ट्रपति के बिहार आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। 20 अक्टूबर को वे पटना से गया जाएंगी जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दिन उनके महाबोधि मंदिर भी जाने की संभावना है। इसके बाद गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
कई रूट में किए गए बदलाव
इस दौरान कई रुट में भी बदलाव किया गया है।पटना के ट्रैफिक एसपी पुरण कुमार झा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर शहर में ट्रैफिक रूट को लेकर जानकारी दी है। द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर शहर में रूट बदले गए हैं। आज अगर शहर में आप निकलते हैं तो रूट को पहले समझ लें ताकि परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×