For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गर्मी में राहत पाने के लिए पिएं ये ताजे फलों के जूस

गर्मी में प्यास बुझाने और ठंडक पाने के लिए पिएं ये फल जूस

07:59 AM Mar 27, 2025 IST | Himanshu Negi

गर्मी में प्यास बुझाने और ठंडक पाने के लिए पिएं ये फल जूस

गर्मी में राहत पाने के लिए पिएं ये ताजे फलों के जूस

गर्मी के मौसम में ताजे फलों के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। लीची, तरबूज, आम और अनानास के जूस न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि आवश्यक विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करते हैं। ये जूस शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय ताजे फलों के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।

वर्ष 2025 के बढ़ते हुए महीनों के साथ साथ गर्मी भी अपनी चरम सीमा पर पहुँच रही है। गर्मी में सबसे ज़्यादा परेशान करती है यह तप्ती हुई धुप जो धीरे धीरे हमारे शरीर से पानी को सोक लेती है। इसी कारण की वजह से हमे गर्मी में हमें बहुत ज़्यादा प्यास लगती है और अधिक पानी पीने की जरुरत होती है। ऐसे समय में कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक को सेवन ज़्यादा करते है, लेकिन आपको बता दें की कोल्ड ड्रिंक आपकी बॉडी को सिर्फ कुछ समय तक ही ठंडा रखने में काम करती हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक आपके शरीर के लिए बहुत ही ज़्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। तो ऐसे में गर्मी को कैसे दूर किया जाए? आईये विस्तार से जानते है।

फलों को ताज़ा जूस ऐसे में बहुत ही फायदेमंद रहता है क्योंकि ना तो उसमे कोई एक्स्ट्रा फ्लेवर शामिल किए जाते है और ना ही कोई आर्टिफिशियल शुगर पाई जाती है। गर्मियों में कुछ ऐसे ही जूसों के बारे में जिन्हें आप तप्ती गर्मी में ले सकते है।

लीची का जूस

लीची एक ऐसा फल है जिसमे विटामिन और मिनरल्स भरपूर रूप से मिलता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी शामिल होतें है। यदि आप लीची का सेवन करते है तो आपको ब्लड प्रेशर की कभी शिकायत नहीं रहेगी। इसके साथ साथ यह आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है। और अगर आप इसको जूस के रूप में पीते है तो यह आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

ये फल करतें है Weight loss में मदद

तरबूज का जूस

तरबूज को बॉडी हीलिंग फ्रूट भी कहा जाता है क्युकीं इसमें भारी मात्रा में पानी मौजूद होता है। तरबूज में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एमिनो एसिड भी शामिल होते है। इसका जूस गर्मी में पीने से बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि ये बहुत ठंडा फल होता है। यदि आप केवल एक ही गिलास तरबूज का जूस पीते है तो आपको कई फायदे मिलते है। साथ ही जिससे आपका वजन नियंत्रण में रहेगा।

आम का जूस

आम एक ऐसा फल है जिसे फलों का राजा कहा जाता है और केवल गर्मियों में ही पाया जाता है। इसमें काफी सारे विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते है, यदि आप आम का किसी भी प्रकार से जैसे काटकर जूस और शेक में रूप में करते है तो आपके शरीर को वह सभी ज़रूरी पदार्थ मिलते है जो शरीर के लिए ज़रूरी होते है। गर्मी के मौसम में आम का जूस पीने से आपके शरीर को पानी की कमी से राहत मिलती है।

अनानास का जूस

अनानास एक ऐसा फल है जिसमे विटामिन सी मौजूद होते है जो ना केवल शरीर के लिए बल्कि स्किन के लिए भी बहुत ज़रूरी होता है। यह भी तरबूज की तरह पानी से भरपूर होता है। यदि आप गर्मी के मौसम में अनानास के जूस का सेवन करते है तो यह आपकी बॉडी को मजबूत रखने में मदद करता है।

अलग अलग फलों में अलग अलग गुण पाए जाते है। कुछ फल होते है जिन्हे सर्दियों में खाने ने फायदा होता है वही कुछ फलों को गर्मीयों में खाना अच्छा होता है। फलों का हम किसी भी प्रकार से सेवन कर सकते है कैसे काटकर, जूस और शेक के रूप में भी। गर्मी के मौसम में भरपूर मात्रा में जूस और फल खाने चाहिए जिससे आपके शरीर को पानी की कमी ना हो साथ ही गर्मी से भी राहत मिले।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×