टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन 5 बीमारियों में गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलता है छुटकारा

हमारी हड्डियों के लिए दूध बहुत लाभकारी होता है। अगर आप दूध को शहद के साथ पीते हैं तो शरीर में कई दोगुने फायदे इसके होते हैं।

01:09 PM Nov 13, 2019 IST | Desk Team

हमारी हड्डियों के लिए दूध बहुत लाभकारी होता है। अगर आप दूध को शहद के साथ पीते हैं तो शरीर में कई दोगुने फायदे इसके होते हैं।

हमारी हड्डियों के लिए दूध बहुत लाभकारी होता है। अगर आप दूध को शहद के साथ पीते हैं तो शरीर में कई दोगुने फायदे इसके होते हैं। सेहत के लिए दूध और शहद बहुत मददगार होता है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टिरिअल तत्व शहद के अंदर होते हैं।
Advertisement
विटामिन ए, बी और डी की मात्रा दूध में होती है। शरीर में कई परेशानियों को यह दोनों दूर करते हैं। चलिए हम आपको दूध और शहद को साथ पीने के लिए बेमिसाल फायदे बताते हैं। 
1. कब्ज

प्री-बायोटिक्स की मात्रा शहद में होती है और शरीर में अच्छे बैक्टिरिया के रूप में इसे जाना जाता है। शरीर में यह बैक्टिरीया डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है। शहद जब दूध के संपर्क में आता है तो इसके फायदे और भी गुणगारी हो जाते हैं। दूध के अंदर शहद मिलाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अगर आपको भी कब्ज की परेशानी है तो आप रात को सोने से पहले या फिर सुबह नाश्ते में इसे जरूर पीएं।
2. तनाव

दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव की समस्या भी दूर होती है। शरीर में नर्व सेल्स को यह रिलैक्कस करता है साथ में मानसिक तनाव को भी दूर रखता है। इसे पीने से आपका नर्वस सिस्टम भी अच्छा होता है। इसे हर रोज रात को सोने से पहले जरूर पिएं। 
3. नींद ना आने की बीमारी 

कई लोगों को नींद ना आने की परेशानी होती हैं। इसके लिए आप दूध में शहद मिलाकर पिएं। लगभग इसे एक घंटा सोने से पहले पिएं। यह आपका तनाव कम करता है और रिलैक्स भी करता है। नींद ना आने की समस्या में यह बहुत लाभकारी होता है। 
4. सीने में जलन

कई लोगों को सीने में जलन की समस्या होती है उनके लिए भी यह ड्रिंक बहुत सेहतमेंद है। एक बात का जरूर ध्यान रखना है अगर आपको दूध गुनगुना या ठंडा पीना पसंद है तो आप शहद उसी दूध में मिलाकर पी लें। शहद को कभी भी ज्यादा गर्म दूध में ना मिलाएं। 
5. इम्यून सिस्टम

इसे पीने से इम्यून सिस्टम भी अच्छा होता है। शरीर में किसी भी तरह की बीमारी से लडऩे में यह मजबूती दिलाता है। आपकी बॉडी को एनर्जी देने में मौजूदा कार्बोहाइड्रेट बहुत सहायक होते हैं। शरीर में आपके मेटाबॉलिज्म को भी यह अच्छा बनाते हैं। 
Advertisement
Next Article