Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से इन 10 बीमारियों से मिलता है निजात

अक्सर आपने बड़े-बूढों को यह कहते हुए सुना होगा कि तांबे के बर्तन में खाना और पानी पीना बहुत लाभदायक होता है। तांबे के बर्तन में पुराने जमाने के लोग खाना खाते थे।

01:45 PM Jun 30, 2019 IST | Desk Team

अक्सर आपने बड़े-बूढों को यह कहते हुए सुना होगा कि तांबे के बर्तन में खाना और पानी पीना बहुत लाभदायक होता है। तांबे के बर्तन में पुराने जमाने के लोग खाना खाते थे।

अक्सर आपने बड़े-बूढों को यह कहते हुए सुना होगा कि तांबे के बर्तन में खाना और पानी पीना बहुत लाभदायक होता है। तांबे के बर्तन में पुराने जमाने के लोग खाना खाते थे। इन तांबे के बर्तनों को तो हम सबने ने ही भुला दिया है। 
Advertisement
आज के इस समय में आपको हर किसी के घर में नए तरह के बर्तन मिल जाएंगे। जिन्होंने तांबे के बर्तनों को हमारी जिंदगी से ही निकाल दिया है। खैर आज हम आपको तांबे के बर्तन के कुछ बेहतरीन फायदे बताने जा रहे हैं। 

ये हैं तांबे के पानी के एक जबरदस्त फायदे

1. आराम मिलता है दर्द में

एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण तांबे में होते हैं,शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की परेशानी से निजात दिलाते हैं। तांबे के बर्तन मंे ऑर्थराइटिस के मरीज को खाना और पानी पीना चाहिए। इतना ही नहीं तांबे के बर्तन में एनीमिया के मरीज को भी पानी पीने की सलाह दी जाती है। 

2. दूर करता है बैक्टीरिया

तांबे के बर्तन डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और बाकी बीमारियों के बैक्टीरिया को दूर रखता है। इतना ही नहीं तांबे के पानी से पेट का दर्द, गैस, एसिडिअी और कब्ज की परेेशानियाें केे दूर रखता है। 

3. फायदेमंद है लीवर और किडनी के लिए

लीवर और किडनी भी तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्‍वस्‍थ रहती है। रोजमर्रा की जिंदगी में तांबे के पानी का इस्तेमाल करना सही रहता है। 

4. फायदेमंद है स्किन के लिए भी

फुंसी, मंहासे और स्किन के कई बीमारियों को जड़ से तांबे का पानी निजात दिलाता है। इतना ही नहीं स्किन साफ, ग्लोइंग और शाइनी होती है। 

5. कंट्रोल करता है वजन को 

लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाते हैं। लेकिन तांबे के बर्तन में पानी पीने से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। 

6. जल्दी भरते हैं घाव 

शरीर में किसी भी तरह का घाव जल्दी से भरने के लिए तांबे के पानी का सेवन करना अच्छा होता है। तांबे में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। 

7. राहत दिलाता है सर्दी-जुकाम

सर्दी जुकाम की परेशानी को भी तांबे के पानी से निजात मिलता है। तांबे के बर्तन में पानी से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

8. बचाता है कैंसर से 

कैंसर से लड़ने के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण तांबे में होते हैं। इसलिए तांबे के बर्तन में पानी कैंसर के मरीज को जरूर पीना चाहिए। 

9. मिलती है एनर्जी

सुबह-सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने थकान की खत्म होती है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। 

10. राहत मिलती है थॉयराइड से

थॉयराइड की समस्या को तांबे में भरपूर मात्रा में मिनरल्स दूर करते हैं। 
Advertisement
Next Article