सुबह-सुबह यह पानी पीने से होगा लिवर डिटॉक्स, बॉडी होगी स्वस्थ
समय-समय से पेट की सफाई करना बेहद जरूरी है। लेकिन, इसके साथ कुछ अन्य अंगों को भी साफ कर लेना चाहिए क्योंकि ये सब एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ऐसे में जानते हैं खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी के फायदे।
11:13 AM Nov 30, 2024 IST | Ayush Mishra
समय-समय से पेट की सफाई करना बेहद जरूरी है। लेकिन, इसके साथ कुछ अन्य अंगों को भी साफ कर लेना चाहिए क्योंकि ये सब एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ऐसे में जानते हैं खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी के फायदे।
दिनभर रहने वाली ब्लोटिंग और एसिडिटी खान-पान से लेकर नींद तक को प्रभावित किए रहती है। इसके अलावा ये लंबे समय तक होने वाली कब्ज की समस्या का कारण बनती है।
ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने कुछ अंगों की सफाई करते रहें। जैसे कि पेट, आंत और लिवर जिससे इनका काम काज तेज हो जाए और फिर दूसरी समस्याएं न हों।
ऐसे में आप सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पी सकते हैं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनके कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पेट, आंत और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ये असल में पेट को साफ करता है और हाजमे को तेज करता है।
इसके लिए आपको करना ये है कि अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसी पानी को हल्का गर्म करें और इसमें हींग और अजवाइन मिला लें। सबको एक साथ मिलाएं और फिर इसे पानी को पिएं।
खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ये मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और फिर शरीर में चिपकी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करते हैं।
खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना लिवर की गति में तेजी लाता है। ये फैट को कम करता है और फैटी लिवर की समस्या में कमी लाता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को तेज करता है लिवर की समस्या में कमी लाता है।
Advertisement
Advertisement